प्रभारी मंत्री सारंग ने हाथीपावा पहाडी पर फहराया प्रदेश का तीसरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

हाथीपावा पहाड़ी की ऊंचाई 400 फीट है, यह तिरंगा 4 किमी की दूरी से भी दिखाई देगा। रात को यह तिरंगा दिखाई दे इसके लिए 4 हाई मास्ट लैम्प लगाए गए हैं।
झाबुआ। जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर आये झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने स्वतंत्रता समारोह के पश्चात हाथी पावा पहाडी पर विकसित पर्यटन स्थल पर पहुंच कर मध्यप्रदेश का तीसरा सबसे ऊंचा 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। हाथीपावा पहाडी पर सनसेट पाइंट का अवलोकन किया एवं जिले मे विकसित इस पर्यटन स्थल के लिए कलेक्टर आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन, सामाजिक संगठन एवं आमजन द्वारा किये गये प्रयासो की सराहना की। प्रभारी मंत्री सारंग ने हाथीपावा पर्यटन स्थल पर घुडसवारी की एवं झूला झूलने का आनंद भी लिया।
          झाबुआ में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हाथीपावा की पहाड़ी पर 400 फीट की ऊंचाई पर 100 फीट का पोल बना कर तिरंगा लहराया  गया। बता दें हाथीपावा पहाड़ी की ऊंचाई 400 फीट है, यह तिरंगा 4 किमी की दूरी से भी दिखाई देगा। रात को यह तिरंगा दिखाई दे इसके लिए 4 हाई मास्ट लैम्प लगाए गए हैं। वहीं झंडा जल्दी खराब ना हो, इसके लिए इसे पोलिस्ट से बनाया गया है। जिला प्रशासन ने पोलिस्टर के 6 और तिरंगे बनवाये हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें बदला जा सके। इस तिरंगे को पुणे की एक फर्म ने तैयार किया है। यह कंपनी पहले भी वाघा बार्डर, दिल्ली, नागपुर सहित बुरहानपुर में ऊंचाई पर तिरंगे लगाने का काम कर चुकी है।

100-feet-tiranga-in-jhabua-प्रभारी मंत्री सारंग ने हाथीपावा पहाडी पर फहराया प्रदेश का तीसरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

100-feet-tiranga-in-jhabua-प्रभारी मंत्री सारंग ने हाथीपावा पहाडी पर फहराया प्रदेश का तीसरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

100-feet-tiranga-in-jhabua-प्रभारी मंत्री सारंग ने हाथीपावा पहाडी पर फहराया प्रदेश का तीसरा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News