भारत सरकार और मप्र शासन के स्टीकर लगे वाहनो के आरटीओ ने बनाये चालान

आरटीओ राजेश गुप्ता के नेतृत्व मे इस अभियान से लगभग तीन लाख रूपये की राजस्व प्राप्ति संभावित है। अभियान सतत जारी है।

परिवहन विभाग ने हूटर, काली फिल्म बंफर लगे वाहनो पर भी की कार्यवाही

        झाबुआ। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियो ने संयुक्त कार्यवाही की। अमले द्वारा कार्यवाही मे थांदला, पेटलावद और रायपुरिया क्षेत्र मे 27 हजार 750 रूपये जुर्माना वसूल किया गया एवं 36 चालान बनाये गये।
     हूटर, अवैध सर्चलाइटे, नंबर प्लेट, नेमप्लेट आदि जप्त कर चालान भी बनाये गये। इनमे से कोई राजस्व संघ अध्यक्ष की नेम प्लेट लगा वाहन था। एक नंबर प्लेट पर विनायक इस तरह से लिखा गया था कि विधायक जैसा दिखे। यह प्लेट भी जप्त की गइ। एक नंबर प्लेट के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मानवाधिकार और महिला बाल विकास आयोग मप्र की बडी प्लेट लगी थी। जिसे जप्त किया गया। एक जनपद सदस्य सभापति वनसमिति की नेम प्लेट जप्त कर चालान बनाया गया। 11 वाहनो की काली फिल्मे भी मौके पर ही निकाली गई। एक व्यक्ति ने गुजरात पुलिस का कार्ड दिखाकर रौब जमाने की कोशिश की जिसका 1000 रूपये का चालान बनाया गया।
          थांदला मे बिना नंबर एवं दस्तावेजो के एक लोडिंग को जप्त किया गया। पेटलावर के पास इंदौर मे पंजीकृत एवं छप्पन हजार रूपये टैक्स बकाया आयषर जप्त कर थाने मे रखी गई। कल्याणपुरा क्षेत्र मे लगभग सवा दो लाख रूपये टैक्स बकाया तूफान, जप्त कर कोतवाली झाबुआ मे रखी गई। इसी प्रकार एक पोस्टर, बैनर लगा वाहन भी रोका गया। इसकी अनुमति की पुष्टि पश्चात् जाने दिया गया। आरटीओ राजेश गुप्ता के नेतृत्व मे इस अभियान से लगभग तीन लाख रूपये की राजस्व प्राप्ति संभावित है। अभियान सतत जारी है। 


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News