युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा युकां के ब्लॉक एवं शहर अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्तियां कर उन्हें दायित्वं सोंपे

अपने क्षेत्र में युथ कांग्रेस पदाधिकारी एवं विभिन्न् मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों नेताओं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर अपने.अपने क्षेत्र में युथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाये जाने में पूर्ण योगदान देंगे.
झाबुआ । पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल जी भूरिया की सहमति एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने झाबुआ जिले के लिए ब्लॉक एवं शहर के अध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्तिया की है। 
        विधानसभा झाबुआ में झाबुआ ब्लॉक के थावरिया  डामोर को कार्यवाहक अध्य्क्ष झाबुआ शहर के लिए विजय सिंह पंवार को अध्यक्ष कल्याणपुरा शहर के लिए मगनसिंह सोलंकी को अध्यक्ष राणापुर ब्लॉक के लिए विक्रम वसुनिया को अध्यक्ष, राणापुर शहर के लिए मयंक राठी को अध्यक्ष, राणापुर शहर के लिए दिपक राठौर को कार्यवाहक अध्यक्ष, कुंदनपुर ब्लॉक के लिए पैमा भाभर को अध्यक्ष, कुंदनपुर ब्लॉक के लिए प्रकाश परमार को कार्यवाहक अध्यक्ष, पिटोल शहर के लिए राजेश बडवाल को अध्यक्ष, पिटोल शहर के लिए घनश्याम पांचाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, बोरी शहर के लिए इरफान दीतावद को अध्यक्ष एवं बोरी ग्रामीण के लिए गुलसिंह अमलियार को अध्यक्ष बनाया गया। 
        इसी प्रकार थांदला विधानसभा के लिए थांदला ब्लॉक अध्यक्ष शत्रु डामोर को, थांदला शहर अध्यक्ष सुधीर भाभोर को, काकनवानी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश डामोर को, काकनवानी शहर अध्यक्ष अलकेश पांचाल को, खवासा ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मुणिया को, खवासा ब्लॉ्क कार्यवाहक अध्यक्ष भारतसिंह जादव को, खवासा शहर अध्यक्ष विजय पाटीदार को, मदरानी ब्लॉक अध्यक्ष कालू भूरिया को, मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश डामोर को,  मेघनगर ब्लॉक कार्यवाहक अध्य्क्ष राजू दातला को एवं मेघनगर शहर अध्यक्ष कलसिंह भूरिया को नियुक्त किया गया।
        इसी प्रकार पेटलावद विधानसभा के लिए बामनिया शहर अध्यक्ष कुलदीप गामड को, रायपुरिया शहर अध्यक्ष संजय पाटीदार को, करवड शहर अध्यक्ष राहुल पाटीदार को, पेटलावद ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल अरड़, पेटलावद ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष मुथा को, पेटलावद शहर अध्यक्ष अनुपम भंडारी को, पेटलावद शहर कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद चौधरी को, सारंगी ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डाबी को, सारंगी शहर अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह राठौर को, रामा ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना परमार को, झकनावद ब्लॉंक अध्यक्ष विकास जोशी को, पारा शहर अध्यक्ष रमेश मोहनिया को नियुक्त किया। 
        उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र में युथ कांग्रेस पदाधिकारी एवं विभिन्न् मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों नेताओं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर अपने.अपने क्षेत्र में युथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाये जाने में पूर्ण योगदान देंगे एवं पूर्ण लगन निष्ठा एवं सक्रियता के साथ इस पद का निर्वहन करेंगे। साथ ही समय.समय पर युथ कांग्रेस संगठन की गतिविधियों से जिला युथ कांग्रेस को अवगत करावेंगे। इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस अध्य्क्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष बघेल, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, कैलाश डामोर, फतेसिंह भाभर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवलसिंह नायक, कांग्रेस नेता मानसिंह मेड़ा, शंकर भूरिया, जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट आदि ने डॉ भूरिया के निवास स्थान पर हार पहनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र सोंपे।  


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News