आतिशबाजी एवं ढोल ढमाको के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी जुलुस

जुलुस का स्वागत जगह जगह इत्र और फूलो से किया गया इस दिन पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है..
झाबुआ : जिले में ईद मिलादुन्न नबी का पाक त्योहार हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह पर ईद की नमाज़ के बाद शहर के हुसैनी चौक से मुस्लिम समाजनों ने जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बावड़ी मस्जिद पहुंचा। बताया जाता है कि आज के दिन मक्का शहर में 571 ईसवीं को पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद सलल्लाहो अलये हे वसल्लम का जन्म हुआ था ! इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बडे ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है नगर में इसकी तैयारी बड़े जोर शोर से विगत कुछ दिनों से चल रही थी, इसी के चलते हर मोहल्ले को दुल्हन की तरहा सजाया गया. 
         आज सुबह जलसा जुलुस मस्जिद मोहल्ले से शूरू हुवा जुलुस में सैकडों की संख्या मुस्लिम बंधु शामिल हुए जिसमे भिन्न भिन्न मस्जिदों के इमाम शामिल हुए । जुलूस का स्थानीय सांसद कांतिलाल भुरिया व किन्नर समाज ने स्वागत कर समाज के धर्मगुरूओं का सम्मान किया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ामात किये थे. जुलुस का स्वागत जगह जगह इत्र और फूलो से किया गया इस दिन पैगम्बर साहब हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। 



DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें