10997 मतों से विजयी घोषित हुए भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर

विधानसभा क्षेत्र थांदला से वीरसिंह भूरिया कांग्रेस प्रत्याशी को 30850 मतो से निर्वाचित घोषित किया गया। विधानसभा क्षेत्र पेटलावद से वालसिंह मेडा कांग्रेस प्रत्याशी को 5000 मतो से निर्वाचित घोषित किया गया।
झाबुआ। विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिये विधानसभा क्षेत्र झाबुआ-193, विधानसभा क्षेत्र थांदला-194 एवं विधानसभा क्षेत्र पेटलावद-195 के लिये मतगणना का कार्य आज शासकीय पोलेटेक्निक कॉलेज झाबुआ मे संपन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद द्वारा घोषित परिणामो के अनुसार विधानसभा क्षेत्र झाबुआ से भाजपा प्रत्याषी गुमानसिंह डामोर को 10997 मतो से निर्वाचित घोषित किया गया। विधानसभा क्षेत्र थांदला से वीरसिंह भूरिया कांग्रेस प्रत्याशी को 30850 मतो से निर्वाचित घोषित किया गया। विधानसभा क्षेत्र पेटलावद से वालसिंह मेडा कांग्रेस प्रत्याशी को 5000 मतो से निर्वाचित घोषित किया गया। 

       निर्वाचित अभ्यर्थियो को रिटर्निंग अधिकारियो द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री महेशचंद्र जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, सामान्य प्रेक्षक श्री एम.आर. रविकुमार, सामान्य प्रेक्षक श्री रमाकांत सिंह, सामान्य प्रेक्षक श्री ज्यूतिंसह, रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ श्री एम.एल. मालवीय, रिटर्निंग अधिकारी थांदला श्री अनिल भाना, रिटर्निंग अधिकारी हर्षल पंचोली सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

10997 मतों से विजयी घोषित हुए भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर-jhabua-election-2018-BJP-candidate-Guman-Singh-Damor-declared-victorious-by-10997-votes

विधानसभा क्षेत्र पेटलावद से वालसिंह मेडा
विधानसभा क्षेत्र थांदला से वीरसिंह भूरिया


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News