भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक पीपल खूंटा तीर्थ पर आयोजित

विधायक गुमान सिंह डामोर ने 2019 में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को एक सूत्र में बंध कर काम कर नरेंद्र मोदी की देश में फिर से सरकार बनाने का आह्वान किया।

भाजपा महिला मोर्चा के साथ मिलकर शिक्षा हेतु 100 बच्चों को गोद लेगी श्रीमती सूरज गुमान सिंह डामोर

झाबुआ। भाजपा महिला मोर्चा जिला झाबुआ इकाई द्वारा मिशन 2019 को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा कि वृहद जिला बैठक पीपल खूंटा हनुमंत तीर्थ आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तय धार की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल को महिलाओं को उत्साहवर्धन करने हेतु मुख्य वक्ता हेतु भेजा गया। इसी तारतम्य में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश शर्मा ,झाबुआ के विधायक श्री गुमान सिंह डामोर ,श्रीमती सूरज डामोर एवं रतलाम भाजपा महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष श्रीमती पद्मा जायसवाल, झाबुआ भाजपा महिला मोर्चा के जिलाअध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ,भाजपा के जिला महामंत्री श्याम ताहेड, मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम सिंह भाभार जिला जनपद सदस्य देवली ताहेड, रतलाम के जिला महामंत्री श्रीमती मनीषा मुख्य रूप से उक्त आयोजन में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पित की गई। 
        तत्पश्चात भारत माता की जयघोष के साथ बैठक को प्रारंभ किया गया। बैठक में सर्वप्रथम स्वागत भाषण भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया द्वारा किया गया एवं फिर भाजपा फिर मोदी सरकार के लिए एकत्रित होकर चुनाव की रणभूमि में उतरने का आह्वान किया गया। उक्त बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती सुशीला भाभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना जैसी योजनाओं के बारे में महिलाओं को बताया । श्रीमती सूरज डामोर ने भाजपा महिला मोर्चा के कंधे से कंधा मिलाते हुए कहा कि जो असहाय बच्चे पढ़ाई में पिछड़ गए हैं उन बच्चों को मैं  गोद  लेकर उन्हें उच्च शिक्षा दिलवाउगी।रतलाम की भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पदमा जयसवाल  ने कहा कि पूर्व में भाजपा झाबुआ,रतलाम लोकसभा सीट बीजेपी  के खाते में थी किसी कारणवश स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया के स्वर्गवास के बाद यह सीट वापस कांग्रेसी की झोली में चली गई इसे हमें 2019 में हासिल करना है विधायक गुमान सिंह डामोर ने 2019 में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को एक सूत्र में बंध कर काम कर नरेंद्र मोदी की देश में फिर से सरकार बनाने का आह्वान किया। 
           झाबुआ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा सरकार हमेशा असहाय लोगों के लिए तत्पर रहती है। हमें मिशन 2019 के लिए कमर कस के हमारे क्षेत्र से कमल का फूल खिला कर दिल्ली भेजना है और माननीय प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना है इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश से झाबुआ महिला मोर्चा जिला बैठक में कई आगामी आयोजनों पधारी धार की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आगामी बूथ स्तर तक अपनी टीमों को तैयार करना है एवं फिर से चुनावी शंखनाद का बिगुल बजाकर नारी शक्ति का रूप दिखाना है।
’भाजपा महिला मोर्चा ने किया नवनिर्वाचित विधायक गुमान सिंह का सम्मान’
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया एवं जिला प्रभारी मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम सिंह भाभर ने नवनिर्वाचित विधायक गुमान सिंह डामोर का झाबुआ की आदिवासी संस्कृति का मोमेंटो देकर सिर पर हिंदू सम्मान की पगड़ी बांधकर विधायक गुमान सिंह व सूरज डामोर का स्वागत सम्मान किया।
’भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया’
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तिल,गुड़ की मिठास के साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिला इकाई झाबुआ द्वरा समस्त बहनों द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। आयोजन में उपस्थित सभी नारी शक्ति को तिल गुड़ की मिठाई लड्डू के साथ भोजन प्रसादी करवाई गई व हल्दी कुमकुम लगाकर सभी तिल के लड्डू वितरित किए गए इतना ही नहीं विधायक गुमान सिंह डामोर द्वारा कुछ  खेती मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो अपने घर से खेत पर जाते वक्त भोजन को कपड़े में लपेट के ले जाती है उन महिलाओं को स्टील के टिफिन भी प्रभावना के रूप में  विधायक गुमान सिंह  वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कुंता सोनी, जिला मंत्री सायरा खान, जिला मंत्री अर्चना शर्मा, कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा कोषाध्यक्ष आशा सोनी, पेटलावद मंडल अध्यक्ष शालिनी, मेघनगर से तरुण गुप्ता,बोरी मंडल अधयक्ष शारदा ,झाबुआ मंडल अध्यक्ष प्रति पांचाल,कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष गोरा बहन,पारामंडल अध्यक्ष वर्षा छाजेड,मदरानी मंडल उपाअध्यक्ष प्रभा नायक, पीपलखुटा सरपंच सहित भाजपा महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों भाजपा महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रही।


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News