26 जनवरी को नगर के पांच पत्रकारों का प्रशासन ने किया सम्मान

नगर के पांच पत्रकारों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया .
 मेघनगर। दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी प्रीति संघवी एवं तहसीलदार श्री राजेश सोरते, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भाभर और नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बामनिया, जनपद पंचायत के सीईओ  वीरेंद्र सिंह रावत एवं नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तोशनीवाल द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों की बीच विधानसभा चुनाव के दौरान सक्रियता से पत्रकारिता करने वाले नगर के पांच पत्रकारों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया ।
       जिन पत्रकारों ने विधानसभा चुनाव 2018 में अपनी सक्रियता का सबूत देते हुए पत्रकारिता की अनूठी छाप छोड़ी उसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक श्री सलीम शेरानी ,राज एक्सप्रेस के ब्यूरो प्रमुख श्री अनूप भंडारी, स्वराज एक्सप्रेस के संवाददाता दशरथ सिंह कट्ठा ,अधिमान्य पत्रकार विनय उजाला से प्रकाश प्रजापत एवं, हिंदी खबर चेनल के भूपेंद्र बरमंडलीया का स्वागत सम्मान किया गया।




व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें