ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ पुलिस की कार्रवाई: स्कोडा कार में छिपाकर लाई जा रही थी बीयर और व्हिस्की की खेप, यूपी का तस्कर गिरफ्तार | मोदी सरकार ने झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना को दिया प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान, 'हर घर जल' और 'मोटी आई अभियान' से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर | झाबुआ पंचायत घोटाला: ऑडिट रिपोर्ट ने खोली पोल, पंचायत कर्मचारियों ने करोड़ों का किया घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, FIR दर्ज | शराबबंदी से लेकर जमीन के अधिकार तक: झाबुआ के आदिवासियों ने उठाई मुखर आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | झाबुआ के साहित्यिक दिग्गज यशवंत भंडारी को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि, काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित | एबीवीपी ने पीजी कॉलेज में अराजकता का आरोप लगाया, आंदोलन की दी चेतावनी | झाबुआ: हाथीपावा पहाडी तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू | झाबुआ में ASR म्यूजिक का आगाज, भीली बोली में पहला गीत 'रेलगाड़ी' हुआ रिलीज | अर्जुन डामोर एक्सीडेंट केस: सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए आरोपी की गुजरात से गिरफ्तारी, वाहन भी जब्त | डीजे विवाद पर पुलिस का एक्शन, 32 पर नामजद 150 अन्य पर एफआईआर और 6 पर जिला बदर की कार्यवाही | झाबुआ सैनिक भर्ती : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एसबीआई ,आईडीबीआई बैंक में मिलेगी नियुक्ति | श्रृंगेश्वर धाम बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र , 6.3 करोड़ की योजना से विशाल घाट और प्राचीन मंदिर तक होगी आसान पहुंच | दो दिवसीय युवा शिविर आयोजित, जनजातीय युवा संस्कृति, समाज सुधार पहलुओं पर प्रशिक्षित | झाबुआ की जयतिका परमार का ऑस्ट्रेलिया में कला प्रदर्शन के लिए चयन | संत श्री खूम सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर समाज सेवा का संकल्प | झाबुआ में दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन | झाबुआ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त | श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन | जिला स्तरीय भव्य रोजगार मेला 5 और 6 फरवरी को : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | बिरसा मुंडा क्रिकेट कप 2025: झाबुआ में क्रिकेट का ग्रैंड इवेंट | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया | कलेक्टर नेहा मीना राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25" से सम्मानित | सजेलिया में हुई निर्मम हत्या का खुलासा | एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी | ड्रोन से होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी शुरू | इंदौर पब्लिक स्कूल- झाबुआ कैंपस में शिक्षण और अन्य पदों के लिए भर्ती | स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | श्रीरामशरणम् झाबुआ में राम नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 9832 लोगों ने ली दीक्षा | भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में गीता भूरिया ने झाबुआ की आदिवासी कला और संस्कृति का सम्मान बढ़ाया, बनी "बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर" विजेता | झाबुआ पुलिस ने खोए हुए 230 मोबाइल बरामद कर लौटाए, अब तक 55 लाख रुपये के 400 मोबाइल हुए है बरामद | झाबुआ में 10 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी का आयोजन, आठ टीमें लेंगी भाग | जैविक खेती के सामाजिक-उद्यमी उपक्रम झाबुआ नेचुरल्स की शुरुआत: किसानों ने खोला स्वयं का उपक्रम | आजाद युवा मित्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंद्रहवां खेल महोत्सव आयोजित | झाबुआ पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया | झाबुआ में 'खुमसिंह महाराज नो मेला' और शौर्य यात्रा, धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने का आह्वान | झाबुआ जिले में ऐतिहासिक वीर सावरकर फुटबॉल ट्रॉफी और भगवा चौक स्पोर्ट्स लीग का आयोजन | ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, झाबुआ की प्राचार्य विवादों में

मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजों पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। स्वयं सेवकों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रहित में संकल्पित होकर देश सेवा करने का प्रण लिया।

नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर किया स्वागत,मंडी मैदान पर हुआ बौद्धिक 

मेघनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेघनगर खंड तहसील इकाई द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। इसके तहत नगर में अनुशासन का परिचय देते हुए। आरएसएस का पथ संचलन निकला। नगर में 40 से भी अधिक जगह नगर की महिला मंडल एवं सामाजिक संस्थाओं में फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत हुआ। मंडी प्रांगण में स्वयं सेवक व संघ के कार्यकर्ता मैदान पर एकत्र हुए। एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया और धर्म ध्वज फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर की महिला मंडल द्वारा एक शानदार रंगोली भी ध्वज के नीचे बनाई गई इस पथ संचलन की विशेष बात यह रही नन्हे मुन्ने बच्चे भी पूर्ण गणवेश पर इस पथ संचलन में उत्साह उमंग के साथ नजर आए। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। 
      पथ संचलन प्रारंभ से पहले संघ के जिला संचालक बाबू सिंह हाडा, जिला प्रचारक धर्मेंद्र मौर्य ,श्रम विभाग प्रचारक जीवन सिंह भंवर,विभाग व्यवस्था प्रमुख बलवंत हाड़ा एवं तहसील कार्यवाह अर्जुन डामोर की उपस्थिति में संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। संचलन के पूर्व बौद्धिक में संघ के विभाग संपर्क राष्ट्रीयता, आत्मीयता, नैतिकता यह मात्र शब्द नहीं, यह हमारी संस्कृति है। हमारी संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है। आज हम बहुत सी चुनौतियों से घिरे हुए हैं। हमें आज आत्मचिंतन की आवश्यकता है। दोपहर 1 बजे सभी स्वयंसेवक मंडी ग्राउंड पर एकत्रित हुए। इसके बाद तैयारियों के साथ पथ संचलन निकाला गया। कंधे पर डंडा रखकर कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजों पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। स्वयं सेवकों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रहित में संकल्पित होकर देश सेवा करने का प्रण लिया।
इन मुख्य मार्गो से होकर निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
पथ संचलन मंडी प्रांगण ,झाबुआ रोड, नयापुरा ,शंकर मंदिर ,पारसनाथ मंदिर आजाद चौक ,ब्लॉक ऑफिस, साई चौराहा ,दलखली मोहल्ला, दशहरा मैदान रामदल अखाडा, मांर्ग होता हुआ पुन मंडी प्रांगण पहुंचा यहां पर सदा वत्सले मातृभूमि गान गाकर समापन किया गया।पथ संचलन के दौरान नगर में जगह-जगह पुलिस मुस्तैदी रही। लाइन व ऑर्डर को देखते हुए मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्यूटी करती नजर आई।

मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन  मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें