भारतीय जीवन बीमा निगम झाबुआ शाखा में अभिकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न

मण्डल मे अभी तक ऐसा कीर्तिमान नहीं बनाया गया था कि किसी भी अभिकर्ता युगल पति पत्नी दोनों ने अन्तर्राष्ट्रीय मिलियन डालर राउंड टेबल क्लब की पात्रता हासिल की हो।
झाबुआ। वर्ष 2018-2019 मे हितेश जैन रानापुर एवं उनकी पत्नी श्रीमती नेहा जैन का विशिष्ट कार्य करने हेतु सम्मान किया गया। हितेश जैन एवं नेहा जैन ने भारतीय जीवन बीमा निगम मे 75 लाख की प्रीमियम राशि जमा करके सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया। वही सम्पूर्ण इंदौर मण्डल के 12000 अभिकर्ताओं मे एकमात्र युगल एम.डी.आर.टी करके विशिष्ट कार्य किया है। मण्डल मे अभी तक ऐसा कीर्तिमान नहीं बनाया गया था कि किसी भी अभिकर्ता युगल पति पत्नी दोनों ने अन्तर्राष्ट्रीय मिलियन डालर राउंड टेबल क्लब की पात्रता हासिल की हो।   


     इस विशेष कार्य हेतु वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री देसाई सहायक शाखा प्रबंधक श्री सोनी एवं विकास अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा युगल को शुभकामनाएं दी हैं। सम्पूर्ण शाखा इस उल्लेखनीय कार्य से गौरवान्वित हुई है।

jhabua-news-भारतीय जीवन बीमा निगम झाबुआ शाखा में अभिकर्ता सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News