विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं एसपी विनीत जैन ने विद्यार्थियो को माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

आज के हमारे हिरो बच्चो को शिक्षको ने तराशा है, एवं इनकी मेहनत का फल है कि ये आज सम्मान पा रहे है- कलेक्टर 

झाबुआ। जिले के मेघावी विद्यार्थियो को सम्मानित करने के लिये आयोजित प्रतिभा सम्मान सम्मारोह में कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुवे कहा कि आज के आयोजन में मुख्य हिरो हमारे बच्चे है। जहॉ शिक्षको ने इन्हें तराशा है।  वही इनकी कडी मेहनत का यह प्रतिफल है कि ये आज सम्मान पा रहे है, मेरी शुभकामनाए सदा इनके साथ है। एसपी विनीत जैन ने कहा कि बच्चो के निरन्तर प्रयास एवं कडी मेहनत का यह परिणाम है। अपने लक्ष्य को निरन्तर फोकस करे। सही दिशा में आपका प्रयास आपकी कडी मेहनत आपको निष्चित सफलता प्रदान करेगी। प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विगत 30 मई 2019 को कलेक्टर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियो ने भाग लिया। 
       कार्यक्रम में कलेक्टर प्रबल सिपाहा एवं एसपी विनीत जैन ने विद्यार्थियो को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। विद्यार्थियो को मेडल भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ के छात्र परेश बामनिया को डॉ अम्बेडकर स्कालरशिप की चेक राशि 10000 रूपये मय प्रमाणपत्र प्रदाय की गई। कार्यक्रम मे एसी टायबल प्रशान्त आर्य, व्याख्यता महेन्द्र खुराना, बीईओ आयशा कुरैशी, एवं राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, योगेश गुप्ता आदि शासकीय सेवक उपस्थित थे।

विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News