मेघराज संत अंतोनी का पर्व आज 13 जून को

दोपहर 2 बजे जुलूस जलमाता ग्रोटो से निकाला जाएगा।
झाबुआ। झाबुआ से 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुंडला (अंतोनपुरा) में मेघराज संत अंतोनी का पर्व आज 13 जून को मनाया जाएगा। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि पर्व के मुख्य याजक बिशप डॉ. बसील भूरिया होंगे। गुरुवार दोपहर 2 बजे जुलूस जलमाता ग्रोटो से निकाला जाएगा। 
मेघराज संत अंतोनी का पर्व 13 जून को      कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि गुरुवार को पवित्र मिस्सा पूजा समारोह में संत अंतोनी की मध्यस्थता द्वारा ईश्वर से अच्छी बारिश व भरपूर फसल के लिए प्रार्थना की जाती है। इस संत की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना से गुम हो गई। वस्तु पुन: प्राप्त करने के लिए भी प्रार्थना की जाती है। इस पर्व से वर्षा ऋतु का आगाज की भी संभावना बनती है।

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News