85 वें गणेशोत्सव आयोजन को लेकर बैठक कल

प्रथम बैठक बुधवार को सायंकाल 7 बजे से श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित होगी ।
झाबुआ । रियासत काल से चले आ रहे सार्वजनिक गणेशोत्सव को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 2 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भव्याति भव्य पैमाने पर मनाने को लेकर सार्वजनिक गणेश मंडल गोपाल चौक राजवाडा की प्रथम बैठक का आयोजन 31 जुलाई बुधवार को श्री सत्यनारायण मंदिर राजवाडा चैक पर आयोजित की गई है । सार्वजनिक गणेश मंडल के महासचिव नानालाल कोठारी एवं अध्यक्ष राजेन्द्र अग्निहौत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की धम्रप्राण जनता के तन-मन एवं धन से दिये गये सहयोग के चलते इस वर्ष 85 वां गणेशोत्सव धुमधाम से मनाया जावेगें ग्यारह दिवसीय इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किये जाने तथा जन जन के सुझावों के अनुरूप इस आयोजन को नगर की गरीमा के अनुरूप आयोजित करने के लिये प्रथम बैठक बुधवार को सायंकाल 7 बजे से श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित होगी । 
Jhabua News- 85 वें गणेशोत्सव आयोजन को लेकर बैठक कल      श्री कोठारी ने बताया कि सार्वजनिक गणेशोत्सव के इस आयोजन में पूरी तरह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एव प्रत्येक परिवार की भावना को देखते हुए आयोजन किये जाने पर वृहद विचासर विमर्श कर सुझाव प्राप्त किये जावेगें तथा पर्यावरण सरंक्षण, जल संग्रहण सहित स्वच्छता के सन्देश को दिये जाने के कार्यक्रमों का भी समावेश किया जाना है । अध्यक्ष श्री अग्निहौत्री ने नगर के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है अधिक से अधिक माता बहिनों एवं अपने दोस्तों के साथ इस बैठक में उपस्थित रह कर अपने अमूल्य सुझावों से अवगत करावे ताकि तदनुसार कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया जा सकें ।


व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें