नगर के वार्डो में चलाया गया सदस्यता अभियान

झाबुआ नगर मण्डल में 10 हजार नये सदस्य बनाये जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा नगर के सभी वार्डो में नगर मण्डल अध्यक्ष बबलू सकलेचा के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व के अन्तर्गत नविन सदस्यो को भाजपा का सदस्य बनाने का महा अभियान चलाया गया। नगर मण्डल द्वारा सभी विस्तारको एवं सदस्यता अभियान  के वार्ड प्रभारियो को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक बुथ स्तर पर कम से कम 50 से अधिक सदस्य बनाये जाने के लक्ष को अनिवार्य रूप से करे। उन्होने 50 सदस्य बनाने वालो को भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में चिन्हित किया जावेगा। तथा उन्हे सम्मानित भी किया जायेगा। झाबुआ नगर मण्डल में 10 हजार नये सदस्य बनाये जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। तथा 11 अगस्त तक नगर मण्डल अपने लक्ष्य को पुरा कर लेगा। 
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष बबलु सकलेचा, मण्डल महामंत्री भुपेश सिंगोड, मनोज अरोरा, विजय नायर, पूर्व पार्षद नंदलाल रेड्डी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिट्टू यादव, वार्ड प्रभारी राजेश नागरू, मण्डल महामंत्री नाना राठौर आदि ने इस अभियान में सराहनीय भुमिका का निर्वहन किया। नगर में लोगो का भाजपा की सदस्यता अभियान मे स्वप्रेरित होकर सदस्य बनने का क्रम जारी है। 
नगर के वार्डो में चलाया गया सदस्यता अभियानJhabua News-नगर के वार्डो में चलाया गया सदस्यता अभियान
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News