आदिवासियो के आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्व - प्रभारी मंत्री श्री बघेल

जनकल्याणकारी योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए हाल ही में सरकार द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

प्रभारी मंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आमजन को किया संम्बोधित

झाबुआ। विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि सबसे पहले सभी आदिवासी भाई बहनो को आज के खास दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाए। शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रो एवं आदिवासी भाई बहनो के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए हर तरह से मदद की जा रही है। आदिवासियो के आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्व है। राज्य सरकार द्वारा आदिवासियो के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी कदम उठाये जा रहे है। जनकल्याणकारी योजनाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए हाल ही में सरकार द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। 

      आमजन की समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु जनअधिकार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री स्वय विडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से जिले के अधिकारियो एवं आवेदक दोनो को साथ में सुनते है। जिससे कार्य में गति आयेगी। सरकार द्वारा किसानो का ऋण माफ कर राहत दी गई। साथ ही कन्याओ के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में राशि बढाकर 51 हजार रूपये कर दी गई जिससे आदिवासी भाई बहनो को बेटी का विवाह करने में कोई परेशानी ना हो। उन्होने बताया कि पहले जिन आदिवासी भाई बहनो का पीओएस मशीन पर अंगूठा अंकित नही हो पता था उन्हे सेल्समेन द्वारा खाद्यान्न नही दिया जाता था। शासन द्वारा इस समस्या का समाधान भी किया गया है। अब आपको राशन के लिए परेशान नही होना पडेगा, उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वचनो को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्व है।  
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को किया गया सम्मानित
 कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने शैक्षणिक संस्थाओ में प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे आदिवासी छात्र-छात्राओ का सम्मान किया। उन्होने आदिवासी खिलाडियो का सम्मान भी किया, जिन्होने राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में नेपानगर के मुकेश दरबार एवं स्थानीय कलाकारो द्वारा आदिवासी लोकनृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी के योगदान पर नाटक, नृत्य, आदि का भीप्रदर्शन किया गया। 
     कार्यक्रम में पूर्व सांसद कान्तिलाल भूरिया, विधायक थांदला विरसिंह भूरिया, विधायक जोबट कलावती भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, सीईओ जिला पंचायत संदीप शर्मा, एसी ट्रायबल प्रशांत आर्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी एव बडी संख्या मे आमजन उपस्थित थे।

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ

Google News