झाबुआ के कस्तूरबा मार्ग में 15वां झाबुआ का राजा गणेश महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

अतुल्य झाबुआ की थीम पर होगा आयोजन

जेकेआर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक एम-2 रेस्टोरेंट के हाॅल में हुई संपन्न

  • ग्रुप को विशेष सहयोग देने वाले तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान 
  • अतुल्य झाबुआ की थीम रहेगी विशेष आकर्षण 
झाबुआ। शहर के कस्तूरबा मार्ग में प्रतिवर्ष झाबुआ का राजा ग्रुप द्वारा झाबुआ के राजा (शहर की सबसे बड़ी गणेशजी की प्रतिमा) विराजमान की जाती है। इस बार जेकेआर ग्रुप द्वारा 15वां गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘अतुल्य झाबुआ’ रखी गई है। जिसमें आयोजन स्थल पर झाबुआ की संस्कृति एवं सौंदर्यीकरण को प्रस्तुत करते हुए सुंदर चित्रों का समावेश होगा। 
     महोत्सव को भव्यता प्रदान करने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन 10 अगस्त, शनिवार रात्रि 8 बजे से स्थानीय एम-2 रेस्टोरेंट के हाॅल में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार उपस्थित थी। अध्यक्षता सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने की। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजेसवी यशवंत भंडारी, राजवाडा मित्र मंडल से लाखनसिंह सोलंकी, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति से प्रदीप सोनी, समाजसेवी संदीप जैन ‘राजरतन’ एवं श्री राम शरणम् समिति से हेमेन्द्र पटेल मौजूद थे। अतिथियों द्वारा शुभारंभ झाबुआ के राजा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत जेकेआर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों में सचिन बैरागी, अभय जैन, हरिश वतनानी, जितेन्द्र मालवीय, कपिल, जितेन्द्र पंचाल, दीपक कसेरा, महिलाओं में पार्षद श्रीमती प्रीती पंचाल सहित अन्य महिला एवं युवा सदस्यों ने किया। 
धार्मिक के साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी हुआ जेकेआर ग्रुप
स्वागत उद्बोधन एवं जेकेआर ग्रुप के बारे में जानकारी ग्रुप के युवा सदस्य विक्रांत परमार ने देते हुए बताया कि झाबुआ का राजा ग्रुप द्वारा इस वर्ष 15वां गणेश महोत्सव का आयोजन कस्तूरबा मार्ग में किया जाएगा। अब जेकेआर ग्रुप प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के आयोजन के साथ शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी हुआ है। जेकेआर द्वारा पूर्व में बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, नववर्ष गुड़ीपड़वा पर मातृ शक्ति वाहन रैली, मकर सक्रांति पर शहर में सभी जगहों से भोजन एकत्रित कर गौ-माताओं को खिलाने, कवि सम्मेलन जैसे अनेक आयोजन अब किए जाने लगे है। ग्रुप अब वृहद होकर इसमें कई महिला-पुरूष सदस्य जुड़े है। साथ ही गत 3 वर्षो से सतत गणेश महोत्सव मनाने से पूर्व वृहद बैठके भी रखी जा रहीं है।
तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
सम्मान के क्रम में ग्रुप से जुड़े तीन सक्रिय सदस्यों, जो ग्रुप को विभिन्न माध्यमों से अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते है। उनमें संजय अरोड़ा, जो रेस्टोरेंट संचालक होकर प्रतिवर्ष झाबुआ की राजा की मूर्ति, जो गुजरात के बड़ौदा में तैयार होती है, प्रतिमा बनाकर लाने की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन उनके द्वारा किया जाता है। साथ ही प्रतिवर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अपने रेस्टोंरेंट पर आने वालेग्राहकों को निःशुल्क नाश्ता करवाया जाता है, युवा कार्यकर्ता अक्षय कटारिया, जो ग्रुप में हमेशा सक्रिय रहते है तथा प्रवीण श्रीवास, जो प्रतिदिन अपने सेलून पर आने वाले पहले ग्राहक की राशि, एक दान-पत्र बनाकर उसमें संग्रहित करते है और यह राशि उनके द्वारा झाबुआ के राजा ग्रुप को प्रदान की जाती हे, उक्त तीन सेवाभावी सदस्यों का सम्मान अतिथियों द्वारा पुष्पामाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।
अतुल्य झाबुआ की थीम पर होगा आयोजन
बैठक का सफल संचालन कर रहे राजवाड़ा मित्र मंडल के गोपाल नीमा ने बताया कि जेकेआर ग्रुप द्वारा इस वर्ष की गणेश महोत्सव पर थीम अतुल्य भारत की तरह ‘अतुल्य झाबुआ’ रखी गई है। जिसमें जेकेआर द्वारा झाबुआ के राजा के फलेक्स एवं होर्डिंग पर भी इस थीम का उल्लेख होगा। साथ ही आयोजन स्थल कस्तूरबा मार्ग में इस थीम पर झाबुआ की संस्कृति, परंपरा एवं सौंदर्यता के चित्र प्रदर्शितकिए जाएंगे। 
झाबुआ की राजा की चरण पादुका के लिए एकत्रित हुई चांदी
बैठक में जानकारी दी गई कि झाबुआ का राजा की इस बार चांदी से चरण पादुका भी तैयार की जाएगी, जिनके निर्माण हेतु आधा किलो चांदी की सिल्ली बैठक के दौरान ही प्रदीप सोनी की ओर से श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के गजेन्द्रसिंह चंद्रावत, श्री झरबड़े, तरूण बैरागी, पल्लूसिंह चौहान, लक्ष्मीकांत सोनी, महिलाओं में श्रीमती नीता भावसार, रंजना चंद्रावत, सीमा चौहान आदि द्वारा प्रदान की गई। इसके साथ ही बैठक के दौरान कमलेश सोनी द्वारा 50 ग्राम चांदी, वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत भंडारी द्वारा 10 ग्राम का चांदी का सिक्का, संजय अरोड़ा पिटोल द्वारा 60 ग्राम चांदी देने के साथ अन्यजनों द्वारा भी घोषणा की गई। संचालक गोपाल नीमा ने बताया कि चरण पादुका की बोली लगाई जाएगी और जो लाभार्थी होगा, वह यह चरण पादुका गणेश महोत्सव के बाद वर्षभर अपने घर पर रखेगा और झाबुआ की राजा की चरण पादुका की प्रतिदिन उसके द्वारा पूजन की जाएगी। यह चरण पादुका तैयार करने के लिए जो कोई महानुभाव चांदी या नगद राशि भी सहयोग के रूप में देना चाहता है, तो दे सकता है। 
महाआरती के लाभार्थी बनाए गएं
इसके अतिरिक्त बैठक में झाबुआ के राजा की प्रतिदिन होने वाली महाआरती हेतु भी लाभार्थी बनाए गए। जिसमें एक महाआरती अशोक शर्मा-प्रदीप सोनी की ओर, से, एक महाआरती संदीप जैन ‘राजरतन और कमलेश सोनी की ओर से, एक महाआरती सकल व्यापारी संघ की ओर से नीरजसिंह राठौर, एक महाआरती क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर की ओर से घोषणा मनोज अरोरा एवं एक महाआरती राजवाड़ा मित्र मंडल की ओर से लाखनसिंह सोलंकी द्वारा करने की घोषणा की गई।
लाल बाग के राजा की तरह झाबुआ के राजा का हो रहा आयोजन
संदीप जैन ‘राजरतन’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह मुंबई में लाल बाग का राजा का आयोजन होता है, उसी तरह झाबुआ के जेकेआर ग्रुप द्वारा झाबुआ का राजा का आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। झाबुआ की राजा की विशाल प्रतिमा भी बड़ौदा (गुजरात) से बुलवाई जा रहीं है। प्रतिदिन झाबुआ के राजा की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होता है, इतना भव्य आयोजन करने हेतु जेकेआर ग्रुप बधाई का पात्र है। इस आयोजन में ग्रुप के सदस्यों की काफी आस्था एवं श्रद्धा भी जुड़ी हुई है। सभी सदस्य पूरी लगनता और मेहतन के साथ कार्य करते है।
यथा नाम तथा काम को साकार कर रहा झाबुआ का राजा ग्रुप
बाद अपने उद्बोधन में वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत भंडारी ने कहा कि झाबुआ का राजा ग्रुप यथा नाम तथा काम को साकार कर रहा है। झाबुआ का राजा यानि प्रजा का श्रेष्ठ होता है। श्री भंडारी ने ग्रुप के सदस्यों से कहा कि आपके ग्रुप का नाम जितना भव्य और ऊंचा है, उतनी ही ऊंचाईयों को आप निरंतर छुएं, ऐसी मेरी कामना है। श्री भंडारी ने कहा कि झाबुआ भक्ति, शक्ति और विरक्ति का संगम है। आयोजन में मातृ शक्ति का भी विशेष योगदान रहता है।
सामाजिक चेतना जागृत कर रहा जेकेआर 
सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने कहा कि जेकेआर ग्रुप शहर में निरंतर सामाजिक चेतना जागृत करने का कार्य निर्बाध रूप से कर रहा है। यह ग्रुप जमीनी स्तर पर कार्य करता है। हर कार्यक्रम में एक संदेश होना चाहिए, इस बार ग्रुप ने जो अतुल्य झाबुआ की थीम रखी है, वह काफी सराहनीय है। जेकेआर को सकल व्यापारी संघ से जो भी सहयोग की आवष्यकता होगी, वह सहयोग प्रदान करेगा। राजवाड़ा मित्र मंडल के लाखनसिंह सोलंकी एवं श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के प्रदीप सोनी ने भी ग्रुप को हर संभव सहयोग करने का आष्वासन दिया। अंत में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार ने भी नगरपालिका झाबुआ द्वारा संस्था को पूर्ण सहयोग करने की बात दौहराई। 
ये थे उपस्थित 
बैठक में रोटरेक्ट क्लब से दौलत गोलानी, सोनी समाज से राजेन्द्रकुमार सोनी, रोटरी क्लब से कार्तिक नीमा, यशिल शाह, राकेश पोतदार, भाजपा नगर मंडल से भूपेश सिंगोड़, युवा ब्राम्हण समाज सेे अमित शर्मा, भारतीय जैन संगठन से संजय जैन जगावत, पार्षद नूरजहां शेख, सुनिता संतोष कहार, दर्षन कहार सहित विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं जेकेआर ग्रुप के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक के अंत में कविता के साथ आभार ग्रुप के प्रवीण सोनी ने माना। 

अतुल्य झाबुआ- jhabua-ka-raja-ganeshotsav-झाबुआ के कस्तूरबा मार्ग में 15वां झाबुआ का राजा गणेश महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
जेकेआर के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण श्रीवास का सम्मान करते अतिथिगण

झाबुआ की राजा की चरण पादुका हेतु चांदी की सिल्ली प्रदान की गई

बैठक में उपस्थित अतिथिगण
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ

Google News