मनकामेश्वर महादेव मंदिर से शिवजी की निकली शाही सवारी, धार्मिक गीतों के गूंजायमान हुआ शहर

शाही सवारी में मनकामेश्वर महादेवजी को विराजमान किया और उन्हें नगर भ्रमण करवाया।
झाबुआ। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शहर के छोटा तालाब स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से शाम 6 बजे शिवजी की शाही सवारी निकाली गई। जिसमें  मनकामेष्वर महादेव मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी-सदस्यों के साथ बड़ी संख्या मंश्रद्धालुजन शामिल हुए। बैंड-बाजों पर प्रस्तुत धार्मिक गीतों से पूरा शहर गूंजायमान हुआ।
         शाही सवारी में सबसे आगे बेंड-बाजे बज रहे थे। इसके पीछे ढोल और पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक गीतों पर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा जगह-जगह नृत्य किया एवं गरबे खेले। शाही सवारी में मनकामेश्वर महादेवजी को विराजमान किया और उन्हें नगर भ्रमण करवाया। शाही ढोले को कंधे पर युवा लेकर चले। सबसे पीछे महिलाएं एवं बालिकाएं सम्मिलित हुई। यह शाही सवारी शहर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पानी की टंकी, राजवाड़ा, नेहरू मार्ग, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चैक, बाबेल चैराहा, थादंला गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची। जहां महाआरती का आयोजन हुआ। बाद महाप्रसादी रखी गई।
इनकी रहीं विशेष  सहभागिता 
चल समारोह में मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों में अजय रामावत, जगदीश पंवार, सुशील वाजपेयी, रविराजसिंह राठौर, अरविन्दसिंह सांकला, राकेश कटारा, श्री बैरागी, श्रीमती रेखा राठौर, श्रीमती गोस्वामी आदि विशेष रूप से शामिल हुई। चल समारोह के दौरान पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।

शाही सवारी में विराजित मनकामेश्वर महादेवजी, ढोले को लेकर चलते युवाजन

चल समारोह में शामिल मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें