राजवाडा से कलेक्टर कार्यालय खेल परिसर तक सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

सभी विजेता बालक एवं बालिकाओ को इन्नरव्हील क्लब झाबुआ की ओर से मेमेन्टो एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

विजेता प्रतिभागियो को किया गया पुरस्कृत

     झाबुआ। आज 20 अगस्त 2019 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर सद्भावना दौड का आयोजन  राजवाडा चौक से कलेक्टर कार्यालय खेल परिसर तक किया गया। दौड को कांतिलाल भूरिया पूर्व सासंद, श्रीमती मन्नुबेन डोडियार झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती शांति राजेश डामोर अध्यक्ष जिला पंचायत झाबुआ, श्री प्रबल सिपाहा कलेक्टर झाबुआ, श्री विनीत जैन पुलिस अधीक्षक झाबुआ, श्री संदीप शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ श्री जलज चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ की गई। दौड राजवाडा चौक से प्रारंभ होकर नेहरू मार्ग, ब्लाक कालोनी, राजगढ नाका, पुलिस लाईन, कलेक्टर कार्यालय होते हुए खेल परिसर झाबुआ पर सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग 849 छात्र-छात्राओ, युवाओ, अधिकारियो/कर्मचारियो एवं जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया।
        खेल परिसर झाबुआ में सद्भावना दौड के प्रतिभागियो को सद्भावना दिवस की शपथ पूर्व सासंद श्री कांतिलाल भूरिया के द्वारा दिलवायी गई। सद्भावना दौड में बालिका वर्ग में प्रथम कुमारी शीतल खडिया, द्वितीय कुमारी प्रमिला बिलवाल एवं तृतीय कुमारी सुमित्रा मेडा इसी प्रकार बालक वर्ग में प्रथम श्री संतोष चैहान, द्वितीय श्री संजू डामोर, तृतीय श्री विकास भूरिया ने प्राप्त किया। सभी विजेता बालक एवं बालिकाओ को इन्नरव्हील क्लब झाबुआ की ओर से मेमेन्टो एवं प्रमाण पत्र व श्री उमंग सक्सेना अध्यक्ष कराते संघ की ओर से बालक एवं बालिका विजेता प्रतिभागियो को नगद राशि रू 700/- रू 500/- एवं रू 300/- प्रदान किया गया एवं सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।  
      उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो/कर्मचारियो, बालक/बालिकाओ, सामाजिक संस्था-इन्नरव्हील क्लब के पदाधिकारियो कें द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री अभय खराडी एसडीएम झाबुआ, श्री जलज चतुर्वेदी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी झाबुआ, श्री उमंग सक्सेना अध्यक्ष जिला कराते संघ, श्री हर्षल बहरानी, नायब तहसीलदार, श्रीमती आयशा कुरैशी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ, इन्नरव्हील क्लब से श्रीमती ज्योती रांका, श्रीमती कल्पना सकलेचा, श्रीमती समता कांठी, श्रीमती शीला कटारिया, श्रीमती सरिता बाबेल, श्रीमती अर्चना सिसोदिया एवं श्रीमती वर्षा छाजेड उपस्थित रहे। दौड को सफल बनाने में श्री कुलदीप धाबाई, योगेश गुप्ता, मनोज पाठक, नरेश पुरोहित, अवलोक शर्मा, जयन्तीलाल परमार, जेवेन्द्र बोराडे, रामसिंह मोहनिया, सूर्यप्रतापसिंह, कु. शिफाली मसीह, कु. देवश्री नाय, कालुसिंह राठौर, बादल पाण्डे, गुलाब गुण्डिया, राहुल, विजय बारिया, भमरू मेडा, विजय गामड, फुलसिंह मुजाल्दे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में अन्त में आभार प्रदर्शन अवलोक शर्मा खेल प्रशिक्षक के द्वारा किया गया।

sadbhavna-daud-jhabua-20-august-राजवाडा से कलेक्टर कार्यालय खेल परिसर तक सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

sadbhavna-daud-jhabua-20-august-राजवाडा से कलेक्टर कार्यालय खेल परिसर तक सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

sadbhavna-daud-jhabua-20-august-राजवाडा से कलेक्टर कार्यालय खेल परिसर तक सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News