भक्ति एवं श्रद्धा के साथ अरोडा समाज ने मनाई वरूण सप्तमी

प्रदीप अरोड़ा पीकू द्वारा स्वरचित ’रीता प्याला’ के प्रकाशन पर उनका सम्मान किया गया एवं प्रसादी के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कलश जल संग्रहित कर  कलश  की स्थापना की गई

झाबुआ । वरुण सप्तमी पर झाबुआ अरोडा समाज द्वारा आयोजित वरुण भगवान का अभिषेक प्रातः 8-30 बजे पंडित प्रकाश त्रिवेदी के सानिध्य में विधि विधान से सभी समाज जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। महिला मंडल के अति उत्साह एवं नवयुवक मंडल के द्वारा वरुण भगवान प्रतीक स्वरूप कलश जल संग्रह हेतु खेड़ापति हनुमान मंदिर से वाडी हनुमान मंदिर पर पहुंचकर महिलाओं द्वारा जल भरकर ड्रेस कोड के साथ बाजे गाजे से  खेड़ापति हनुमान मंदिर लाकर कलश स्थापना की गई। झाबुआ समाज के सभी परिवार द्वारा वरुण भगवान की सामूहिक पूजा अर्चना की गई। दोपहर 12-30 बजे महा आरती का आयोजन जन्मोत्सव के रूप में किया गया। इसमे सभी समाजजनो द्वारा दारियाव जी महाराज जी की भावपूर्ण स्तुति की गई पश्चात जय दरियाव के जयकारों से पूरा वातावण गुंजायमान हो गया।
varun saptami arora samaj jhabua-भक्ति एवं श्रद्धा के साथ अरोडा समाज ने मनाई वरूण सप्तमी      वरुण सप्तमी के उपलक्ष में सभी समाज जनों द्वारा एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट की गयी। साथ  ही 13 जुलाई  को आयोजित कार्यक्रम में की गई घोषणा के अनुसार सभी का सम्मान किया गया जिसमें श्री महेश जी अरोड़ा (संरक्षक), सत्यनारायण जी अरोड़ा (अध्यक्ष), हेमेंद्र अरोड़ा (कोषाध्यक्ष) तथा किशोर अरोड़ा द्वारा चांदी के छत्र अर्पण हेतु एवं नंदकिशोर जी अरोड़ा द्वारा वरुण भगवान के अभिषेक का लाभ लेने पर अजय विष्णु राम जी अरोड़ा परिवार द्वारा सतत 4 वर्षों से भगवान को पुष्पमाला अर्पण  करने हेतु सम्मान किया गया। साथ ही महिला मंडल संरक्षक श्रीमती राधा अरोड़ा उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु अरोड़ा एवं हमेशा भगवान की पोशाक तैयार करने के कार्य हेतु श्रीमती अल्पना अरोड़ा तथा नवयुवक साथियों का सम्मान किया गया। इसी के साथ प्रदीप अरोड़ा के सफल संचालन हेतु उनका सम्मान किया गया श्री प्रदीप अरोड़ा पीकू द्वारा स्वरचित ’रीता प्याला’ के प्रकाशन पर उनका सम्मान किया गया एवं प्रसादी के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
     दूसरे सत्र में साईं बाबा मंदिर पर सायंकाल 5 बजे महिला मंडल, नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सतोलिया कबड्डी,क्रिकेट एवं मटकी फोड़ का आयोजन किया जाकर उपस्थित सभी समाज जनों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी सहभागिता प्रदान की। विजय अरोड़ा द्वारा खेल गतिविधियों का सफल संचालन किया गया तथा प्रदीप अरोड़ा द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरण किया जाकर स्वल्पाहार के साथ रात्रि 8-30 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के लिए उपस्थित सभी समाज जनों का आभार एवं धन्यवाद अरुण अरोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा ज्ञापित किया गया।

varun saptami arora samaj jhabua-भक्ति एवं श्रद्धा के साथ अरोडा समाज ने मनाई वरूण सप्तमी

jhabua news- varun saptami arora samaj jhabua-भक्ति एवं श्रद्धा के साथ अरोडा समाज ने मनाई वरूण सप्तमी


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News