ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी सरकार ने झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना को दिया प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान, 'हर घर जल' और 'मोटी आई अभियान' से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर | झाबुआ पंचायत घोटाला: ऑडिट रिपोर्ट ने खोली पोल, पंचायत कर्मचारियों ने करोड़ों का किया घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, FIR दर्ज | शराबबंदी से लेकर जमीन के अधिकार तक: झाबुआ के आदिवासियों ने उठाई मुखर आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | झाबुआ के साहित्यिक दिग्गज यशवंत भंडारी को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि, काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित | एबीवीपी ने पीजी कॉलेज में अराजकता का आरोप लगाया, आंदोलन की दी चेतावनी | झाबुआ: हाथीपावा पहाडी तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू | झाबुआ में ASR म्यूजिक का आगाज, भीली बोली में पहला गीत 'रेलगाड़ी' हुआ रिलीज | अर्जुन डामोर एक्सीडेंट केस: सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए आरोपी की गुजरात से गिरफ्तारी, वाहन भी जब्त | डीजे विवाद पर पुलिस का एक्शन, 32 पर नामजद 150 अन्य पर एफआईआर और 6 पर जिला बदर की कार्यवाही | झाबुआ सैनिक भर्ती : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एसबीआई ,आईडीबीआई बैंक में मिलेगी नियुक्ति | श्रृंगेश्वर धाम बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र , 6.3 करोड़ की योजना से विशाल घाट और प्राचीन मंदिर तक होगी आसान पहुंच | दो दिवसीय युवा शिविर आयोजित, जनजातीय युवा संस्कृति, समाज सुधार पहलुओं पर प्रशिक्षित | झाबुआ की जयतिका परमार का ऑस्ट्रेलिया में कला प्रदर्शन के लिए चयन | संत श्री खूम सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर समाज सेवा का संकल्प | झाबुआ में दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन | झाबुआ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त | श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन | जिला स्तरीय भव्य रोजगार मेला 5 और 6 फरवरी को : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | बिरसा मुंडा क्रिकेट कप 2025: झाबुआ में क्रिकेट का ग्रैंड इवेंट | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया | कलेक्टर नेहा मीना राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25" से सम्मानित | सजेलिया में हुई निर्मम हत्या का खुलासा | एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी | ड्रोन से होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी शुरू | इंदौर पब्लिक स्कूल- झाबुआ कैंपस में शिक्षण और अन्य पदों के लिए भर्ती | स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | श्रीरामशरणम् झाबुआ में राम नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 9832 लोगों ने ली दीक्षा | भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में गीता भूरिया ने झाबुआ की आदिवासी कला और संस्कृति का सम्मान बढ़ाया, बनी "बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर" विजेता | झाबुआ पुलिस ने खोए हुए 230 मोबाइल बरामद कर लौटाए, अब तक 55 लाख रुपये के 400 मोबाइल हुए है बरामद | झाबुआ में 10 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी का आयोजन, आठ टीमें लेंगी भाग | जैविक खेती के सामाजिक-उद्यमी उपक्रम झाबुआ नेचुरल्स की शुरुआत: किसानों ने खोला स्वयं का उपक्रम | आजाद युवा मित्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंद्रहवां खेल महोत्सव आयोजित | झाबुआ पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया | झाबुआ में 'खुमसिंह महाराज नो मेला' और शौर्य यात्रा, धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने का आह्वान | झाबुआ जिले में ऐतिहासिक वीर सावरकर फुटबॉल ट्रॉफी और भगवा चौक स्पोर्ट्स लीग का आयोजन | ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, झाबुआ की प्राचार्य विवादों में | थांदला की इशानी भट्ट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान, किया नगर का नाम रोशन

शहर की 5 प्रमुख समस्याओ को लेकर सकल व्यापारी संघ ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह को सौंपा ज्ञापन

5 सितंबर को दोपहर पैलेस गार्डन पर भव्य समारोह हुआ।
झाबुआ। शहर की 5 प्रमुख समस्याओ एवं मांगों को लेकर शहर के सक्रिय, जागरूक एवं व्यापारियों तथा सामाजिक हितार्थ कार्य करने वाले संगठन सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा 5 सितंबर, गुरूवार को मप्र शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह को स्थानीय पैलेस गार्डन पर ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उनके झाबुआ आगमन पर भव्य स्वागत भी किया।
     उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह 4 एवं 5 सितंबर को झाबुआ दौरे पर रहे। 5 सितंबर को दोपहर पैलेस गार्डन पर भव्य समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उनका सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, सचिव पंकज जैन मोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, सह-सचिव हरिश शाह लालाभाई, कोषाध्यक्ष राजेश शाह, वरिष्ठ संरक्षक राजेन्द्र यादव, प्रवीण रूनवाल, जितेन्द्र बाबेल, दीपक माहेष्वरी, प्रेमप्रकाश कोठारी, लालाभाई देवझिरी,  अमित जैन, अमित चौरसिया, निलेश नागर, हार्दिक अरोरा, अजय पंवार, अब्दुल रहीम अब्दु दादा आदि द्वारा सर्वप्रथम नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत करने के पश्चात् उन्हें शहर की समस्याओं संबंधी ज्ञापन प्रस्तुत किया। 
यह 5 मांगे रखी
  1. ज्ञापन में 5 प्रमुख मांगो में झाबुआ शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए ग्राम सेमलिया में बेराज निर्माण पूर्ण हो चुका है। पता चला है कि ग्रामीणों को अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं देने के कारण एवं विद्युत वितरण कंपनी का ट्रांसफार्मर नहीं हटने के कारण पानी का संकलन नहीं किया जा सकेगा। 
  2. सकल व्यापारी संघ द्वारा संचालित गैल स्थित मुक्तिधाम में वाल्टेज की समस्या है, पोल बहुत दूर है, इस कारण पानी की मोटर बार-बार जल जाती है। मुक्तिधाम के पास विद्युत पोल की स्थापना एवं ट्रांसफमर लगाया जाना आवष्यक है, जिसके लिए जिला प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है। 
  3. शहर में बस स्टेंड के पीछे एक निजी स्कूल के पास मांस विक्री खुले आम हो रहीं है। नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिसके कारण गंदगी एवं बिमारियां फैल रहीं है। 
  4. शहर के चाचा नेहरू बगीचे वाली सब्जी मंडी बहुत ही अव्यवस्थित एवं गंदगी से परिपूर्ण है, जिसके कारण आम नागरिको को काफी परेशानी होती हे एवं बीमारिया फैलने की पूर्ण संभावना है। 
  5. शहर में यातायात व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त हो चुकी है, मुख्य मार्गों पर जाम लग जाता है। नागरिकों में विवाद भी होता रहता है। सकल व्यापारी संघ द्वारा यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु कई बार लिखित सुझाव एवं रोड़ मेप प्रस्तुत किए गए है, आदि समस्या ज्ञापन में रखी गई। 

सभी के निराकरण का आष्वासन मंत्री श्री सिंह ने दिया।

Jhabua News- शहर की 5 प्रमुख समस्याओ को लेकर सकल व्यापारी संघ ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह को सौंपा ज्ञापनJhabua News- शहर की 5 प्रमुख समस्याओ को लेकर सकल व्यापारी संघ ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह को सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

© 2024झाबुआ न्यूज़ सर्वाधिकार सुरक्षित. Made with ♥ by ULATHEME

DMCA.com Protection Status