प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

कार्यक्रम को पूर्व सांसद कान्तीलाल भूरिया, विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा, पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने भी सम्बोधित किया।

किसानो, महिलाओ, युवाओ एवं गरीबो सभी के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध है

 झाबुआ जिले के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी

      झाबुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज झाबुआ जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय पोलीटेक्निक काॅलेज झाबुआ के परिसर मे आयोजित जय किसान समृद्वि योजना, मुख्यमंत्री आवास मिशन (शहरी) के हितग्राहियो को प्रमाण पत्र एवं पट्टा वितरण, स्व-सहायता समूहो को गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के हितग्राही किसानो को ऋण माफी प्रमाण पत्र, किसान समृद्वि योजना के सम्मान पत्र, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के पट्टे एवं स्व-सहयता समूह को गैस कनेक्शन वितरित किए। आयोजन स्थन पर जिले के विकास के लिए 30 करोड लागत के निर्माण कार्याे का लोकार्पण/भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज झाबुआ जिले से मुख्यमंत्री शहरी आवास मिशन की शुरूआत करते हुए कहा कि प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा। हर गरीब को आवासीय भूमि के पट्टे सहित मकान दिया जाएगा।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि किसानो, महिलाओ,युवाओ एवं गरीबो सभी के विकास के लिये सरकार वचनबद्व है। अभी सरकार ने जनता से किये गये वादो के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किया है। मैं सिर्फ घोषणा करने में विष्वास नही रखता मै काम करके दिखाउगा। मात्र 8 माह के छोटे से कार्यकाल मे हमने किसानो, महिलाओ की बदतर स्थिति को सुधारने के लिए किसानो एवं महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए कई निर्णय लिए है। किसानो के सशक्तिकरण के लिए किसानो का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया,मक्का पर किसानो को 250 रूपये बोनस दिया,गेहू पर 160 रूपये बोनस दिये जाने का निर्णय लिया गया। फसल ऋण माफी योजना में झाबुआ जिले के 64628 किसानो का 323.75 करोड का कर्जा माफ किया जा चुका है। झाबुआ जिले के विकास के लिए कोई कमी नही छोडी जाएगी। झाबुआ जिले के एक एक गांव की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। 
           उन्होने कहा कि प्रदेश के नौजवानो की सोच अलग है। आज का नौजवान व्यवसाय चाहता है, रोजगार चाहता है। इसके लिए रोजगार के मौके उपलब्ध करवाने की जरूरत है। प्रदेश मे निवेश के लिए सही वातावरण देकर उद्योगपतियो को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा एवं स्थानीय लोगो को रोजगार देने के लिए उनको प्रतिंबद्ध किया जाएगा। पहले उद्योगो मे स्थानीय लोगो को रोजगार नही मिलता था अब यहां लगने वाले उद्योगो मे 70 प्रतिषत स्थानीय लोगो को रोजगार दिया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना का शुभारंभ किया जा चुका है। जिसके अंतर्गत हर शहरी युवा को वर्ष में 100 दिन का रोजगार दिलाया जा रहा है।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुरेन्द्र सिह बघेल जिले के प्रभारी मंत्री एवं नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री मध्यप्रदेश शासन ने कहा कि गरीब कन्याओ कोे घर गृहस्थी बसाने में कोई समस्या न आये इसलिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने शपथ लेते ही मुख्यमंत्री कन्या/निकाह योजना मे राशि बढाकर 51 हजार रू. कर दी ताकि, नव विवाहित जोडे को कोई आर्थिक समस्या नही आये।   
         जनसम्पर्क, विधि विधायी, अध्यात्म विभाग मंत्री श्री पीसी शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकारो के कल्याण के लिए पत्रकार बीमा योजना की राशि बढाकर अब शासन द्वारा 10 लाख रूपये कर दी गई है। पत्रकार कल्याण के लिए शासन द्वारा अपने वचन पत्र के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होने जिले के मंदिरो के जीर्णाेद्वार कार्य के लिए भी आवष्यतानुसार 45 लाख रूपये  दिये जाने के लिए आष्वस्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री सचिन सुभाष यादव ने कहा कि हमारे किसान कष्ट के बोझ तले दबने से बच सके इसके लिए सरकार बनते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने अपने वचनपत्र के अनुसार किसानो से किये कर्ज माफी के वादे को पूरा किया। मात्र डेढ घंटे में ही मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र के अनुसार किसानो से किये कर्ज माफी के वादे को पूरा करने का काम प्रारंभ कर दिया एवं पहला आदेश जारी कर किसानो को राहत दी। एवं आज वे इस कार्यक्रम में कर्ज माफी एवं किसान समृद्वि योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण कर रहे है। 
       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह, ने कहा कि अब झाबुआ जिले का कोई भी गरीब मकान के बिना नही रहेगा। सभी को मकान उपलब्ध करवाए जाएगे। शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था सुचारू करने के लिए मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना अंतर्गत 47.62 करोड लागत की योजना की स्वीकृति जारी कर दी गई है। अब झाबुआ शहर वासीयो को प्रतिदिन जल प्रदाय किया जा सके, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।  
       कार्यक्रम को पूर्व सांसद कान्तीलाल भूरिया, विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा, पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक जोबट सुश्री कलावती भुूरिया, विधायक अलिराजपुर मुकेश पटेल, विधायक सरदारपुर,विधायक खरगौन, आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास तथा जनसंपर्क पी नरहरि, इन्दौर राजस्व संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, सीईओ जिला पंचायत संदीप शर्मा, सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।
30 करोड के निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण/भूमिपूजन
       प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने जिले के विकास के लिए आज 30 करोड लागत के निर्माण कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसमें जल संसाधन विभाग के 178.71 लाख लागत से बनने वाले सादेडिया नाका तालाब पेटलावद, 314.92 लाख लागत से बनने वाले बोलासा तालाब पेटलावद, 1391.00 लाख लागत से बनने वाली नगर पालिका झाबुआ की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना, स्वास्थ्य विभाग के 750 लाख लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थांदला कें 30 बिस्तरीय से 60 बिस्तरीय उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया।
       लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मुख्यमंत्री नलजल योजना के 68.47 लाख लागत कार्य ग्राम खडकुई, 75.60 लाख लागत के निर्माण कार्य ग्राम गुन्दीपाडा नलजल योजना, 159.86 लाख लागत के निर्माण कार्य ग्राम समोई नलजल योजना. 58.99 लाख के निर्माण कार्य ग्राम डाबतलाई नलजल योजना के कार्यो का शिलान्यास किया।
1522 स्व-सहायता समूहो को 91.32 लाख के गैस कनेक्शन वितरित
  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज झाबुआ जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय पोलोटेलिक काॅलेज झाबुआ के परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में शासकीय शालाओ में मध्यान्ह भोजन का कार्य करने वाले जिले के 1522 स्व-सहायता समूहो को भोजन पकाने हेतु स्वच्छ एवं सुलभ ईधन की आपूर्ति के लिये 91.32 लाख लागत के एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किये। 
जय किसान समृद्वि योजना के 3491 किसानो को 2.86 करोड प्रोत्साहन के समृद्वि पत्र वितरित 
  प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज झाबुआ जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय पोलोटेलिक काॅलेज झाबुआ के परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में जय किसान समृद्वि योजनान्तर्गत रबी 2018-19 में पंजीकृत 3491 किसानो को 2.86 करोड प्रोत्साहन के समृद्वि पत्र वितरित किये। 
       स्थानीय पोलोटेलिक काॅलेज झाबुआ के परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में झाबुआ की संस्कृति से ओतप्रोत भगौरिया नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने झुलडी, तीर कमान देकर, प्रतीक चिन्ह गुडिया, नवई त्यैाहार के लिए मुख्यमंत्री जी को भुट्टे, ककडी से भरी टोकरी भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम में आभार प्रदर्षन सीईओ जिला पंचायत संदीप शर्मा ने किया।

Jhabua News- प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ
Jhabua News-प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

Jhabua NEws-प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

Jhabua News-प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

Jhabua News- प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ

Jhabua News-प्रदेश में अब कोई भी गरीब बिना मकान के नही रहेगा- मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News