एक शाम भाई के नाम .... भजन संध्या का आयोजन 19 सितंबर को

भजन संध्या रात्रि 8.30 बजे से शुरू होगीं .
झाबुआ। शहर के तेलीवाड़ा मौहल्ला (लक्ष्मीबाई मार्ग) में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव पर्व के दौरान रिद्धी-सिद्धी विनायक गणेश मंडल द्वारा रिद्धी-सिद्धी गणेशजी की सुंदर एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाती है। मंडल द्वारा इस वर्ष 10 दिनों तक गणेशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाने के बाद मंडल के युवा सक्रिय सदस्य रहे जय भाटी के द्वितीय पुण्य स्मरण पर ‘एक शाम भाई के नाम’ भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।
      जानकारी देते हुए मंडल के सदस्य एवं जय भाटी के बड़े भाई दर्पण भाटी ने बताया कि जय की द्वितीय पुण्यतिथि के स्मरण पर ‘एक शाम भाई के नाम’ भव्य भजन संध्या का आयोजन तेलीवाड़ा मौहल्ला (लक्ष्मीबाई मार्ग) में 19 सितंबर, गुरूवार को रखा गया है। भजन संध्या रात्रि 8.30 बजे से शुरू होगीं जिसमें जय परमार, बंसी पटेल एंड ग्रुप बड़ौदा (गुजरात) की पार्टी द्वारा श्री राम, हनुमान एवं कृष्ण के सुंदर भजन प्रस्तुत कर समां बांधा जाएगा। आयोजक रिद्धी-सिद्धी विनायक गणेश मंडल के सभी पदाधिकारी-सदस्यों ने शहरवासियों से इस भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Jhabua News-एक शाम भाई के नाम .... भजन संध्या का आयोजन 19 सितंबर को
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें