श्री नाथ गणेश मंडल ने कार्यक्रम रखकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

अतिथि के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी लक्ष्मीनारायण शाह एवं शशिकांत छाजेड़ तथा वार्ड क्र. 6 के पार्षद अजय सोनी उपस्थित थे।

आगामी नवरात्रि एवं दीपावली पर्व भी उत्साह के साथ मनाने का लिया निर्णय 

झाबुआ। शहर के मध्य आजाद चौक पर पिछले तीन वर्षों से श्री नाथ गणेश मंडल द्वारा गणेशोत्सव पर्व के दौरान गणपतिजी की प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताए रखी जा रहीं है। इस वर्ष भी गणेशजी की सुंदर प्रतिमा की स्थापना कर 10 दिनों में मटकी फोड़, नींबू रेस, चेयर रेस, अंताक्षरी, फेंसी डेंस, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। 
     श्री नाथ गणेश मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें अतिथि के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी लक्ष्मीनारायण शाह एवं शशिकांत छाजेड़ तथा वार्ड क्र. 6 के पार्षद अजय सोनी उपस्थित थे। जिनके द्वारा सर्वप्रथम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। बाद अपने उद्बोधन में लक्ष्मीनाराण शाह ने कहा कि श्री नाथ गणेश मंडल द्वारा यह तीसरा गणेशोत्सव पर्व का सफल आयोजन हो चुका है। गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं रखने से उसमें आसपास के रहवासी एकत्रित होते है, तो उन्हें आपसी भाईचारा और प्रेम की भावना बढ़ती है। शशिकांत छाजेड़ ने कहा कि हमे सभी त्यौहार मिलकर मनाना चाहिए, जिससे उत्साह दुगुना हो जाता हें। 
नवरात्रि एवं दीपावली पर्व भी मिलकर मनाए जाएंगे
इस अवसर पर उपस्थित श्री नाथ मंडल के सदस्यों में राजेश शाह, मनीष नीमा, हेमेन्द्र शाह, राजकुमार भंडारी, विजय जैन, विजय चौधरी, जगदीश नीमा, नीतिन छाजेड़ आदि ने अतिथियों के समक्ष यह निर्णय लिया कि आगामी नवरात्रि पर्व एवं दीपावली पर्व भी सभी द्वारा मिलकर मनाया जाएगा। जिसमें मंडल से जुड़ी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं में अर्पिता शाह, आरती शाह, माधवी भंडारी, बबीता शाह, रीना नीमा, शीतल छाजेड़, पिंकी नीमा, स्नेहा आचार्य, सोम नीमा आदि ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। नवरात्रि के दौैरान गरबा खेलने एवं दीपावली के दौरान आजाद चैक पर रंगोली निर्माण कर दीप सज्जा की जिम्मेदारी मंडल के सदस्य युवा कलाकार प्रवीण सोनी ने ली। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सोनी ने किया एवं अंत में आभार मकरंद आचार्य ने माना।

Jhabua News-श्री नाथ गणेश मंडल ने कार्यक्रम रखकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News