अगले वर्ष रजत जयंती वर्ष के तहत श्रेष्ठ खाताधारको का किया जाएगा बहुमान

संस्था द्वारा खाताधारको को उत्कृष्ट सेवाएं देने के साथ भी संस्था भी निरंतर लाभ अर्जित कर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है.

संस्था ने 2 करोड़ 45 लाख रू. का लोन दिया और 7 लाख 37 हजार रू. का लाभ अर्जित किया  

श्री आदिनाथ राजेन्द्र साख सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण सभा हुई संपन्न

झाबुआ। श्री आदिनाथ राजेन्द्र साख सहकारी संस्था मर्यादित झाबुआ की वार्षिक साधारण सभा 25 सितंबर, बुधवार को दोपहर 2.30 बजे से स्थानीय लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित संस्था कार्यालय परिषद भवन पर संपन्न हुई। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष यषवंत भंडारी ने की। इस अवसर पर संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर  आवष्यक निर्णय लिए गए। सर्वप्रथम स्वागत भाषण संस्था के प्रबंधक अनिल रूनवाल ने देते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से बताया कि संस्था ने इस वर्ष खाता-धारको को 2 करोड़ 45 लाख रू. को लोन दिया एवं संस्था ने कुल 7 लाख 37 हजार रू. लाभ अर्जित किया। जिसका उपस्थित संस्था के पदाधिकारी एवं संचालक सदस्यों ने कर्तल ध्वनि से स्वागत कर प्रसन्नता व्यक्त की। बाद संस्था अध्यक्ष श्री भंडारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि श्री आदिनाथ राजेन्द्र साख सहकारी संस्था पिछले 24 वर्षों से शहर में कार्य कर रहीं है। संस्था द्वारा खाताधारको को उत्कृष्ट सेवाएं देने के साथ भी संस्था भी निरंतर लाभ अर्जित कर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है, प्रायः दूसरी संस्थाएं एक-दो वर्ष चलकर नुकसान में आने के बाद बंद हो जाती है, लेकिन आदिनाथ संस्था के प्रबंधक अनिल रूनवाल एवं वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र मेहता पूरी ईमानदारी एवं मेहनत और लगन के साथ काय कर संस्था को सत्त प्रगति के मार्ग पर ले जा रहे है।  
अगले वर्ष रजंती जयंती वर्ष मनाया जाएगा 
संस्था अध्यक्ष श्री भंडारी ने आगे बताया कि अगले वर्ष आदिनाथ साख सहकारी संस्था द्वारा रजत जयंती वर्ष मनाते हुए इस अवसर पर श्रेष्ठ खाताधारकों का शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर बहुमान किया जाएगा, जिस पर भी उपस्थित सभीजनों ने अपनी सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही बैठक में अन्य कई बिंदुऔ एवं निर्धारित किए एजेंडे पर चर्चा कर आवष्यक निर्णय लिए गए।
यह रहे विशेष रूप से उपस्थित  
यह वर्षिक बैठक करीब आधा घंटे तक चली। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अशोक सकलेचा एवं श्रीमती सुनिता रूनवाल, संचालक मंडल सदस्यों में मनोज बाबेल, रिंकू रूनवाल, खाताधारको में अमित मेहता, अशोक कटकानी, निखिल भंडारी, प्रदीप कटकानी आदि उपस्थित थे। अंत में आभार संस्था के उपाध्यक्ष अशोक सकलेचा ने माना। 

Jhabua News-अगले वर्ष रजत जयंती वर्ष के तहत श्रेष्ठ खाताधारको का किया जाएगा बहुमान
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें