जिले में प्रशिक्षण लेने आये अधिकारियों को कलेक्टर सिपाहा ने बताई प्रशासनिक प्रकिया
जिले में एडीशनल सीईओ दिनेश वर्मा ने अधिकारियों को जिले का भ्रमण करवा कर जिले से अवगत करवाया।
झाबुआ। प्रशासनिक एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु अधिकारियों को झाबुआ जिले में भ्रमण के बाद कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने प्रशासनिक प्रक्रिया से अवगत कराया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले के सभी 6 ब्लाॅको का भ्रमण कर जिले के बारे में अपने अनुभव कलेक्टर प्रबल सिपाहा से साझा किये। उन्होंने जिले के पारम्परिक भोजन दाल-पानीये एवं चटनी की प्रशंसा की। उन्होंने जिले में चल रहे कार्यो के बारे में भी फीडबेक दिया। जिले में एडीशनल सीईओ दिनेश वर्मा ने अधिकारियों को जिले का भ्रमण करवा कर जिले से अवगत करवाया।
आपकी राय