ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी सरकार ने झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना को दिया प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान, 'हर घर जल' और 'मोटी आई अभियान' से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर | झाबुआ पंचायत घोटाला: ऑडिट रिपोर्ट ने खोली पोल, पंचायत कर्मचारियों ने करोड़ों का किया घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, FIR दर्ज | शराबबंदी से लेकर जमीन के अधिकार तक: झाबुआ के आदिवासियों ने उठाई मुखर आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | झाबुआ के साहित्यिक दिग्गज यशवंत भंडारी को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि, काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित | एबीवीपी ने पीजी कॉलेज में अराजकता का आरोप लगाया, आंदोलन की दी चेतावनी | झाबुआ: हाथीपावा पहाडी तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू | झाबुआ में ASR म्यूजिक का आगाज, भीली बोली में पहला गीत 'रेलगाड़ी' हुआ रिलीज | अर्जुन डामोर एक्सीडेंट केस: सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए आरोपी की गुजरात से गिरफ्तारी, वाहन भी जब्त | डीजे विवाद पर पुलिस का एक्शन, 32 पर नामजद 150 अन्य पर एफआईआर और 6 पर जिला बदर की कार्यवाही | झाबुआ सैनिक भर्ती : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एसबीआई ,आईडीबीआई बैंक में मिलेगी नियुक्ति | श्रृंगेश्वर धाम बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र , 6.3 करोड़ की योजना से विशाल घाट और प्राचीन मंदिर तक होगी आसान पहुंच | दो दिवसीय युवा शिविर आयोजित, जनजातीय युवा संस्कृति, समाज सुधार पहलुओं पर प्रशिक्षित | झाबुआ की जयतिका परमार का ऑस्ट्रेलिया में कला प्रदर्शन के लिए चयन | संत श्री खूम सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर समाज सेवा का संकल्प | झाबुआ में दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन | झाबुआ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त | श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन | जिला स्तरीय भव्य रोजगार मेला 5 और 6 फरवरी को : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | बिरसा मुंडा क्रिकेट कप 2025: झाबुआ में क्रिकेट का ग्रैंड इवेंट | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया | कलेक्टर नेहा मीना राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25" से सम्मानित | सजेलिया में हुई निर्मम हत्या का खुलासा | एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी | ड्रोन से होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी शुरू | इंदौर पब्लिक स्कूल- झाबुआ कैंपस में शिक्षण और अन्य पदों के लिए भर्ती | स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | श्रीरामशरणम् झाबुआ में राम नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 9832 लोगों ने ली दीक्षा | भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में गीता भूरिया ने झाबुआ की आदिवासी कला और संस्कृति का सम्मान बढ़ाया, बनी "बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर" विजेता | झाबुआ पुलिस ने खोए हुए 230 मोबाइल बरामद कर लौटाए, अब तक 55 लाख रुपये के 400 मोबाइल हुए है बरामद | झाबुआ में 10 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी का आयोजन, आठ टीमें लेंगी भाग | जैविक खेती के सामाजिक-उद्यमी उपक्रम झाबुआ नेचुरल्स की शुरुआत: किसानों ने खोला स्वयं का उपक्रम | आजाद युवा मित्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंद्रहवां खेल महोत्सव आयोजित | झाबुआ पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया | झाबुआ में 'खुमसिंह महाराज नो मेला' और शौर्य यात्रा, धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने का आह्वान | झाबुआ जिले में ऐतिहासिक वीर सावरकर फुटबॉल ट्रॉफी और भगवा चौक स्पोर्ट्स लीग का आयोजन | ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, झाबुआ की प्राचार्य विवादों में | थांदला की इशानी भट्ट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान, किया नगर का नाम रोशन

नवरात्रि के तीसरे दिन राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने बांधा समां

गरबों में माता के समधुर भजनों की प्रस्तुति इंदौर की विनस आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा दी जा रही है।

राजगढ़ नाका का गरबा प्रांगण आकर्षक विद्युत सज्जा से हो रहा जगमग, मां की नयनाभिराम प्रतिमा के लोग कर रहे दर्शन 

झाबुआ। शारदेय नवरात्रि के तीसरे दिन शहर के राजवाड़ा पर अहमदाबाद (गुजरात) के कलाकारों ने देर रात तक गरब खेलकर दर्शकों को आनंदित किया। पूरा राजवाड़ा आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हो रहा है। वहीं पर्व के तीसरे दिन मंगलवार रात शहर के राजगढ़ नाका पर बगीचे में विराजित नयनाभिराम मां जगदम्बे की प्रतिमा के श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन करने के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग गरबा देखने के लिए एकत्रित हुए।  
       शहर के राजवाड़ा पर इस वर्ष 34वां नवरात्रि महोत्सव श्री देव धर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा मनाया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे राजवाड़ा महल पर आकर्षक विद्युत सज्जा करने के साथ ही पांडाल को भी विद्युत सज्जा से शोभायमान किया गया है। यहां पहले एवं दूसरे दिन के साथ तीसरे दिन भी अहमदाबाद (गुजरात) से युवक-युवतियों की टोलियां ने गुजराती एवं राजस्थानी वेशभूषा में गरबा खेलकर समां बांधा। इनके साथ अन्य युवक-युवतियों एवं बालकों ने भी गरबों में कदमताल मिलाएं। तीसरे दिन गरबा देखने वालों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ बनी रहीं। मंच पर अतिथि के रूप में राजवाड़ा मित्र मंडल के पदाधिकारी विराजमान रहे। यहां तीसरे दिन देर रात करीब 12 बजे तक गरबों का आयोजन चला। गरबों में माता के समधुर भजनों की प्रस्तुति इंदौर की विनस आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा दी जा रही है। रात्रि में बारिश के बावजूद भी गरबा खेलने एवं देखने वालों का उत्साह बना रहा। 
राजगढ़ नाके का पांडाल जगमगा रहा रोशनी से 
उधर शारदेय नवरात्रि में शहर के राजगढ़ नाके पर भी शानदार गरबों का आयोजन हो रहा है। यहां श्री नवुदर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका इस वर्ष 30वां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन करते हुए राजगढ़ नाका गरबा मैदान पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। साथ ही मां जगदम्बे की पश्चिम बंगाल से निर्मित की हुई इक्को फेंडली की सुंदर प्रतिमा विराजमान की गई है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए समिति ने इस बार मिट्टी से तैयार कर नयनाभिराम प्रतिमा बुलवाई है। जिनके प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुजन दर्शन लाभ ले रहे है। यहां तीसरे दिन गरबा देखने वालों की भी भीड़ रहीं। मंगलवार मध्य रात करीब 1 बजे तक गरबे चले।  

शारदेय नवरात्रि में झिलमिल एवं दूधिया रोशनी से नहाया झाबुआ का राजवाड़ा
झाबुआ के राजगढ़ नाका में विराजमान मां की प्रतिमा
आकर्षक विद्युत सज्जा से सजा झाबुआ के राजगढ़ नाका का गरबा पांडाल
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News

© 2024झाबुआ न्यूज़ सर्वाधिकार सुरक्षित. Made with ♥ by ULATHEME

DMCA.com Protection Status