शारेदय नवरात्रि : अम्बे माता मंदिर पर 500 से अधिक कन्याओं को करवाया भोजन

कन्या भोज समीप जगदीश मंदिर परिसर में दोपहर 11 से 3 बजे तक चला।

आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट एवं त्रिवेणी परिवार ने मिलकर किया आयोजन

झाबुआ। शारदेय नवरात्रि पर्व पर शहर के काॅलेज मार्ग स्थित मां अम्बे माता मंदिर पर 500 से अधिक कन्याओ को भोजन करवाया गया। कन्या भोज का आयोजन त्रिवेणी परिवार एवं आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा मिलकर किया।  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दोनो संस्थाओं ने मिलकर अम्बे माता मंदिर पर शारदेय नवरात्रि पर्व पर कन्या भोज रखा। कन्या भोज समीप जगदीश मंदिर परिसर में दोपहर 11 से 3 बजे तक चला। जिसमें स्कूली छात्राओं ने शामिल होकर कन्या भोजन में खीर, पुरी, सब्जी का आनंद लिया। भोजन करवाने से पूर्व सभी कन्याओं का पद पक्षालन किया गया। भोजन बाद दक्षिणा भी भेंट की गई।
इनका रहा सराहनीय सहयोग 
आयोजन को सफल बनाने में आसरा पारामर्थिक ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्यों में संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, वरिष्ठ सदस्य डाॅ. पीके पाठक सेवा प्रकल्प परामर्शदाता सुधीरसिंह कुशवाह, सचिव सुनिल चौहान, नटवर, सोनी, महिलाओं में लीना नागर, आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, कुंता सोनी, पद्मा त्रिवेदी, सुशीला भट्ट, पवित्रा भावसार, पाविनी व्यास के साथ त्रिवेणी परिवार के सदस्यों में गोपाल कुश्वाह, पं. विजय शर्मा, मोहन गेहलोत, गजराजसिंह चौहान (दादुभाई), सुशील पंडा, महेन्द्रसिंह पंवार, कमलेश पटेल, भरत सावरिया आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 

Jhabua News-शारेदय नवरात्रि : अम्बे माता मंदिर पर 500 से अधिक कन्याओं को करवाया भोजन

DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें