विशेष अभियान के तहत ग्राम मिण्डल में जप्त की गई अवैध शराब

देशी मदिरा 20 नग, विदेशी मदिरा 29 नग और बियर 22 नग कैन जप्त की गई.
झाबुआ। विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ के उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रबल सिपाहा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी सिद्दीकी के निर्देशन मे आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, विक्रय की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे सघन तलाशी अभियान के तारतम्य मे अवैध शराब विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम मिण्डल में बिस्मिल्ला होटल के पास से करमाबाई पति मनीष डामोर के घर की तलाशी लेने पर देशी मदिरा 20 नग, विदेशी मदिरा 29 नग और बियर 22 नग कैन जप्त की गई। जिसमे अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा प्रकरण कायम किया गया।

Jhabua News-विशेष अभियान के तहत ग्राम मिण्डल में जप्त की गई अवैध शराब

विशेष अभियान के तहत ग्राम मिण्डल में जप्त की गई अवैध शराब
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें