आदिवासी युवाओं हेतु आर्मी भर्ती शिविर आयोजित

1 नवम्बर को भी उत्कृष्ट मैदान पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

1 नवंबर को भी किया जाएगा शिविर का आयोजन 

झाबुआ। उज्जैन जिले में 20 नवम्बर 2019 से 30 नवम्बर 2019 तक आर्मी भर्ती रैली प्रस्तावित है, जिसमें झाबुआ जिला भी शामिल है। इस आर्मी भर्ती रेली हेतु पंजीयन 04 नवम्बर 2019 तक किये जायेगे। आर्मी भर्ती की समस्त जानकरी वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंततउलण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।  होने वाली आर्मी भर्ती रेली में अधिक से अधिक युवाओं का चयन कराया जा सके इस हेतु युवाओ को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु चयन के लिए आज उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर शिविर का आयोजन किया गया एवं आर्मी भर्ती हेतु मापदण्ड अनुसार युवाओ की नापतौल एवं अन्य कार्यावाही की गई। जिले में 1 नवम्बर को भी उत्कृष्ट मैदान पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।
        जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच हो, 8 वी , 10 एवं 12 वी कक्षा उतीर्ण हो आर्मी भर्ती हेतु प्रशिक्षण के लिये अपना आवेदन आयोजित शिविर में मूल दस्तावेज अंक सूची, स्थाई जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादी लेकर उपस्थित होवे।

Jhabua News-आदिवासी युवाओं हेतु आर्मी भर्ती हेतु शिविर आयोजित

DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें