आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

महाआरती-प्रसादी बाद ट्रस्ट की वार्षिक बैठक हुई .

राधा-कृष्ण बिहारी को लगाया छप्पन भोग

झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 30 अक्टूबर, बुधवार शाम को किया गया। इस अवसर पर छोटे तालाब स्थित राधा-कृष्ण बिहारी मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन करते हुए भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। बाद महाआरती कर भोग का प्रसाद वितरित किया। तत्पश्चात पैलेस गार्डन पर संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी दिनों ‘एक दवा निराली 15 सेकेंडः की ताली, अर्थात ताली बजाकर स्वस्थ रहने के गुर उज्जैन से आई टीम द्वारा सीखाएं जाएंगे। 
बुधवार शाम को राधा-कृष्ण बिहारी मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा करने के साथ भगवान का मनमोहक श्रृंगार सेवक पं. गोपालदास बैरागी ने किया। राधा-कृष्णजी को छप्पन भोग अर्पण कर महाआरती की गई। बाद श्री कृष्ण के जयकारे लगाकर सभी को भोग का प्रसाद वितरित किया गया। तत्पष्चात् ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी-सदस्यों की पैलेस गार्डन पर वार्षिक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्वप्रथम ट्रस्ट के आय-व्यय का ब्यौरा एवं वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर ने दी।  संचालन करते हुए सेवा प्रकल्प अध्यक्ष रविराजसिंह राठोर ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी दिनों में उज्जैन के प्रसिद्ध अरूण ऋषि (स्व.) एवं उनकी टीम के सौजन्य से ‘एक दवा निराली 15 सेकेंड की ताली’ का अनूठा आयोजन किया जाना है। साथ ही नानीबाई का मायरा आयोजन किए जाने की भी योजना है। इस पर उपसिथतजनों से सुझाव आमंत्रित किए। ‘एक दवा निराली 15 सेकेंड की ताली’ आयोजन करने पर ट्रस्ट के पदाधिकारिेयों में सेवा प्रकल्प परार्मशदाता सुधीरसिंह कुशवाह, वरिष्ठ सदस्यों में अशोक शर्मा, प्रकाशचन्द्र जैन, नटवरलाल सोनी, कोषाध्यक्ष पं. द्विजेन्द्र व्यास, इंदरसेन संघवी, जयेन्द्र बैरागी, महिलााओ में सुशीला भट्ट, पवित्रा भावसार, आशा त्रिवेदी, चंचला सोनी, पद्मावती त्रिवेदी आदि ने अपनी सहमति व्यक्त की एवं इस आयोजन को सराहा।   
ताली बजाकर स्वस्थ रहने के सीखाएं जाएंगे गुर
आसरा ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी यशवंत भंडारी ने बताया कि उक्त आयोजन में उज्जैन के अरूण ऋषि, जो अपनी सरमेन के पीछे स्वर्गीय लगाते है, वह इसका रहस्य बताने के साथ ही ताली बजाकर किस तरह से स्वस्थ एवं तंदरूस्त रह सकते है, इसके तरीके बताएंगे। साथ ही ताली के जरिए कई प्रकार के बिमारियों से बचाव के साथ निजात भी पाई जा सकती है, यह भी बतलाया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इससे पूर्व भी उक्त आयोजन वर्ष 2016 में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जब उक्त टीम द्वारा यहां आकर ताली बजाने से लोगों को स्वस्थ रहने के तौर-तरकीे बताएं गए थे, यह आयोजन सफल होने के बाद शहर के लोजो की विशेष मांग पर दूसरी बार यह आयोजन आगामी दिनों में तिथि तय कर किया जाएगा।
नवीन युवा सदस्य हार्दिक अरोरा का किया स्वागत
बैठक के दोरान ही स्वेच्छा से ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा व्यापारी हार्दिक अरोरा का कर्तल ध्वनि के माध्यम से ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने स्वागत किया। इस दोैरान उनसे सदस्यता फार्म भरवारकर जमा भी किया गया। इस अवसर पर आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास ने ट्रस्ट के आगामी 30 नवंबर को 16वें स्थापना दिवस होने के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस दिन भी कोई विषेष कार्यक्रम ट्रस्ट की ओर से रखा जाएगा।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों में लक्ष्मीनारायण शाह, रविन्द्र कटलाना, सुनिल कटकानी, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, घनष्याम भाटी, महिलाओं में वरिष्ठ सदस्य सुश्री रूक्मणी वर्मा, मंजुला देराश्री, लीना नागर, पाविनी व्यास, सकल व्यापारी संघ से सचिव पंकज जैन मोगरा, सह-सचिव हरिष शाह लालाभाई, कोषाध्यक्ष राजेश शाह, वरिष्ठ मनोज सोनी आदि उपस्थित थे। अंत में आभार ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प सचिव सुनिल चौहान ने माना। 

Jhabua News-आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट ने मनाया दीपावली मिलन समारोह


व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें