म.प्र. स्थापना दिवस पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने किया ध्वजारोहण

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प दिलाया।

सभी को मध्यप्रदेश के विकास का संकल्प दिलाया

   झाबुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर डीआरपी लाईन पुलिस परेड ग्राउण्ड झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में रंग-बिरंगी ड्रेसेस पहने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत एवं जिले की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए गीतों पर नृत्य किया। प्रातः 11 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन सुरेन्द्रसिह बघेल ने ध्वजारोहण किया। तत्पष्चात प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिह बघेल ने मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन किया। रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के अन्त में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों विधार्थियो, समारोह में प्रदर्शनकरने वाले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र चौहान हरिश कुण्डल एवं डाॅ. गीता दुबे द्वारा किया गया.
         कार्यक्रम में विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा, कलेक्टर प्रबल सिपाहा, पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष मन्नू डोडियार, सभी विभागों के शासकीय सेवक जनप्रतिनिधिगण, बडी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प दिलाया।  

Jhabua News-म.प्र. स्थापना दिवस पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने किया ध्वजारोहण





[left-side]
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News