गोपाल प्रभु जन्म शताब्दी महोत्सव में उमड़ा भक्तो का सैलाब, शोभा यात्रा में झूमे भक्तजन

हजारों भक्तों ने लिया दर्शन -पूजन का लाभ ...

महाआरती के साथ हुआ ३ दिवसीय अध्यात्म महोत्सव का समापन 

झाबुआ। शहर के गोपाल काॅलोनी स्थित गोपाल मंदिर में शताब्दी समारोह-2020 के उपलक्ष में त्रि-दिवसीय महोत्सव के तहत अंतिम दिन गोपाल प्रभु की महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती दोपहर ठीक 12 बजे आरंभ हुई। इससे पूर्व भजन-किर्तन किए गए। महाआरती में विशेष रूप से क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार भी शामिल हुई। महाआरती के दौरान भक्तों ने उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया। बाद सभी भक्तों ने कतार में खड़े रहकर महाप्रसादी प्राप्त की।  
अंतिम दिन 9 जनवरी, गुरूवार को सुबह 6 से 8 बजे तक ध्यान, 8 से 10 बजे गुरू ऊॅं जाप, 8 से दोपहर 11.30 बजे तक सद्गुरू पूजन, इस दौरान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक भजनों में भी बड़ी संख्या  में भक्तजन शामिल हुए। दोपहर ठीक 12 बजे से गोपाल प्रभु की जन्मोत्सव महाआरती आरंभ हुई, जो आधे घंटे तक चली। इस दौरान युवाओं ने गोपाल प्रभुजी के जयकारे लगाते हुए नृत्य भी किया। महाआरती में क्षेत्रीय सांसद श्री डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती डोडियार, मप्र कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी, प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. शीना भूरिया ने भी शामिल होकर बाद गोपाल प्रभुजी के दर्शन का भी लाभ लिया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर गोपाल प्रभुजी के जयकारों से गूंजायमान होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। तत्पष्चात् मंदिर परिसर में सभी भक्तजनों को प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े रहकर प्रसादी प्राप्त की। शाम 6.30 बजे से सद्गुरू लीला दर्शन (व्याख्यान) एवं रात्रि 8.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ।   
हजारों भक्तों ने लिया दर्शन -पूजन का लाभ 
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान हजारों गुरू भक्तों, जिसमें झाबुआ जिले सहित मप्र, गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र के साथ विदेश से भी पधारे हजारों गुरू भक्तजनों ने गोपाल प्रभुजी के दर्षन-पूजन का लाभ लिया। साथ ही तीन दिवसीय महोत्सव में सहभागिता कर भव्य रूप प्रदान किया। आयोजक श्री गोपाल भक्त मंडल ने सभी भक्तजनों सहित सहयोगियों के प्रति आभार माना है।
भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन 
गोपाल आओ तो सही एक बार म्हारा मंदिरये, थारा मंदिस्ये कैसे आऊं सांवरिया..., गोपाल कॉलोनी में म्हारा गुरुजी विराजे, गावो गावो गोपाल प्रभु ना भजन गावो. ..जैसे सुमधुर भजनों के साथ गोपाल कॉलोनी में श्री गोपाल प्रभु के 100वें जन्म शताब्दी महोत्सव के तहत बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। तीन दिवसीय इस आयोजन में न्यूयॉर्क, अमेरिका , लंदन , बैंगलुरू के साथ ही गुजरात व राजस्थान के भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में विशेष परिधान पहनकर भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह- जगह पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्रा 4 घंटे तक विभिन्न मार्गों से होकर निकली। गोपाल प्रभु के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर गरबों का आयोजन भी किया गया। बालिकाओं ने शानदार गरबों की प्रस्तुति दी। यह आयोजन देर शाम तक चलता रहा। 

Jhabua News-गोपाल प्रभु जन्म शताब्दी महोत्सव में उमड़ा भक्तो का सैलाब, शोभा यात्रा में झूमे भक्तजन

गोपाल प्रभु जन्म शताब्दी महोत्सव में उमड़ा भक्तो का सैलाब, शोभा यात्रा में झूमे भक्तजन

गोपाल प्रभु जन्म शताब्दी महोत्सव में उमड़ा भक्तो का सैलाब, शोभा यात्रा में झूमे भक्तजन

























रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News