थान्दला निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जाँच शुरू कर दी है।
थान्दला। चोरों से अब विद्यालय भी सुरक्षित नही रहे है। थान्दला के दशहरा मैदान के निकट निजी अणु पब्लिक स्कूल पर बीती रात कुछ अज्ञात चोरों ने कार्यालय सहित तीन कमरों को तोड़ कर 40 हजार रूपये व कागजाग चुरा लिए। स्कूल संचालक प्रदीप गादिया ने बताया कि बीती रात करीब 3 से 3:30 के मध्य कुछ अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में चोरी कर ली। उनके द्वारा कमरों के दरवाजों व तोड़फोड़ से आसपास के कुछ लोग जाग गए व उनके शोर मचाने से स्कूल का भृत्य भी जाग गया लेकिन चोर पथराव कर भागने में सफल हो गए। चोरों के पथराव आदि से भृत्य शान्तु डामोर को गम्भीर चोटें भी आई है। चोर इसके पहले अणु नगर व संजय कॉलोनी के सुने मकान में भी घुसने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सावन भौंसलें व अणु पब्लिक के प्राचार्य प्रमोद नायर वैवाहिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Thandla News- थान्दला निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें

Jhabua News- थान्दला निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें

थान्दला निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News