हस्तशिल्प एवं क्राफ्ट मेला 1 मार्च से 8 मार्च 2020 तक

यहां पर फुड जोन की व्यवस्था भी सुनिष्चित की गयी है।
झाबुआ । कलेक्टर कार्यालय के समीप कलादीर्घा  (आजीविका भवन) के सामने हस्तशिल्प एवं क्राफ्ट मेला 1 मार्च से 8 मार्च तक प्रातः 7 से रात्री 9 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में बाग  प्रिन्ट, महेष्वरी साडिया, बटीक प्रिंट, हस्तशिल्प पेटीकोट, गलसन, ज्वेलरी, खजुरपत्ता उत्पादन, आयुर्वेदिक जडी बुटी, जैविक सब्जी, डेबोटेटीव, तीर कमार ओैर फालिया, ग्रामोद्योग सामग्री राजस्थानी ड्रेस, ज्वेलरी बेहतरीन किस्म की उपलब्घ रहेगी। इसके अतिरिक्त यहां पर फुड जोन की व्यवस्था भी सुनिष्चित की गयी है। जहां पर दाल, पानिया, आइसक्रीम, पानी पुरी, चार, साबुदान खिचडी, पान की दुकान मीकी माउस, जम्पींग गेम उपलब्घ रहेगा।
Jhabua News- हस्तशिल्प एवं क्राफ्ट मेला 1 मार्च से 8 मार्च 2020 तक इस आयोजन में साय 7 बजे से 9 बजे तक प्रदेश के प्रसिद्ध मुकेश दरबार (बुरहानपुर) द्वारा आदिवासी नृत्य, अनमोल प्रयास ग्रुप झाबुआ का गीत एवं नाच का मंचन, गंगाराम भमल(थांदला) का आदिवासी नृत्य एवं नुक्कड नाटक प्रफुल्ल गेहलोत(देवास) द्वारा लोक नृत्य, मार्च नृत्य की बेहतरिन प्रस्तुती दी जावेगी। कलेक्टर प्रबल सिपाहा के निर्देश पर आयोजन को सफल बनाने के लिये विभागीय उत्कृष्ट प्रदर्शनी को भी स्थान दिया गया है। आयोजन हतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप शर्मा ने आयोजन को भवय बनाने के लिये आवष्यक निर्देश दिये गये है। इस हतु आयोजन के नोडल अधिकारी विरेन्द्र सिंह इस्के, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र एवं विशाल राय डीपीएम आजीविका परियोजना, श्रीमती सरोज पाटीदार, अभिलाश सोनी, जिला प्रबंधक इस आयोजन को मुर्त रूप देगे। 
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें