मस्ती, उत्साह, उमंग से सरोबार भगिरिया पर्व पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने निकाली गैर

भगोरिया के दिन थांदला पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ नगर के सभी मुख्य चैराहों पर मुस्तेदी के साथ मोर्चा संभालें रखा जिससे कोई भी अप्रिय घटना नही हुई।
थांदला। होलिका दहन से पूर्व के मंगलवार हाट बाजार पर लगने वाले भगोरिया पर्व पर सूरज के परवान चढ़ते ही बाजार भीड़ में बदल गए। हालांकि पहला भगोरिया पर्व होने से आशातीत भीड़ देखने को नही मिली। वहीं पारम्परिक वेशभूषा की जगह आधुनिकता हावी रही। बाजार में सजधज कर आये युवक युवतियों के हुजूम ने खाने पीने में ज्यादा रुचि दिखाई जगह जगह गर्मी की दस्तक से कुल्फी, आमरस आदि ठंडे पदार्थों की खूब बिक्री हुई वही अपने प्रेमी एवं प्रियजनों के नाम गुदवाने में में खासी भीड़ देखी गई।
कांग्रेस की गैर में पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने बजाया ढोल 
भगोरिया में कांग्रेस द्वारा गैर निकाली गई जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने ढोल बजाते हुए गैर की अगवानी की। गैर में जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवंत भाभर, नगीनलाल शाहजी, सुधीर भाबर, यतीश छिपानी, कालूराम नलवाया, फतेसिंह नायक, पार्षद कादर शेख, आनंद चौहान, विकास रावत, रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलवाल, चतरू खोखर, हरीश पंचाल, शंकर डामोर, बहादुर हटिला, रुसमाल चरपोटा, रमेश खड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गैर में अनेक आदिवासी भाई ढोल, मांदल बजाते हुए नाचते हुए दिखाई दिए।
भाजपा की गैर में कलसिंह भाबर ने बजाया ढोल तो राजेश ने मंजीरें
भाजपा व जनजातीय विकास मंच ने मिलकर गैर निकाली जिसमें पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ढोल बजाते हुए तो जनपद सदस्य राजेश वसुनिया मंजीरे बजाते गैर की अगवानी कर रहे थे। गैर में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, महामंत्री संजय भाबर, भुण्डिया वसुनिया सहित अनेक ग्रामीण कार्यकर्ता पंच सरपंच शामिल हुए। 

सामाजिक व प्रशासनिक व्यवस्था से राहत
भगोरिया के दिन थांदला पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ नगर के सभी मुख्य चैराहों पर मुस्तेदी के साथ मोर्चा संभालें रखा जिससे कोई भी अप्रिय घटना नही हुई। वही नगरीय प्रशासन ने पुरानी मंडी पर मेले का आयोजन कर झूलें आदि लगाए लेकिन इस बार आशातीत कम भीड़ दिखाई दी। वहीं उन्होंने नगर के अम्बिका चौराहे पर, बस स्टैंड व मेला स्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था भी आमजन के लिए की गई। सामाजिक संस्था में सेवा भारती द्वारा कालिका माता मन्दिर पर व मयुर वर्धमान तलेरा ने अपने प्रतिष्ठान के आगे शरबत आदि की व्यवस्था की। वही अन्य सामाजिक संगठनों ने भी अपने अपने स्थानों पर प्याऊ लगाकर पानी की व्यवस्था की।

Jhabua News- मस्ती, उत्साह, उमंग से सरोबार भगिरिया पर्व पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने निकाली गैर

Jhabua Bhagoria- मस्ती, उत्साह, उमंग से सरोबार भगिरिया पर्व पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने निकाली गैर


मस्ती, उत्साह, उमंग से सरोबार भगिरिया पर्व पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने निकाली गैर
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News