महिला सशक्तिकरण व हुनरमंद महिलाओं का रोटरी अलंकरण से होगा सम्मान

आयोजन में महिलाओं का उत्साहवर्धन के लिए लक्की ड्रा ब्यूटी कॉन्टेस्ट सांस्कृतिक प्रतियोगिता अभिनव पहल के साथ हुनरमंद महिलाओं का सम्मान रोटरी अलंकरण के साथ किया जायेगा।
झाबुआ/मेघमगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही इससे महिला सशक्तिकरण का संदेश भी पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाता है। रोटरी क्लब अपना मेघनगर व महिला रोटेरियन द्वरा  8 मार्च महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य ऐसी साहसी महिला जिसने अपनी स्वयं की क्षमता से कुछ कर गुजरने की काबिलियत के साथ महिला सशक्तिकरण को बल दिया। दुनिया के इस संघर्ष रूपी मैदान में बिना झुके दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निर्भीक होकर अटल । ऐसी वीरता पूर्वक अपने आप के जीवन में नए आयामो व हुनर के साथ जीने वाली महिलाओं का सम्मान रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा रोटरी अलंकरण देकर किया जाएगा। 
       आयोजन रविवार दोपहर 12 बजे मेघनगर जीवन ज्योति रोड प्रगति संस्था में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित होगा। उक्त आयोजन में इंदौर सूरत झाबुआ सहित संभागीय स्तर के विशेष अतिथि महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में प्रेरणा रूपी उद्बोधन देंगे। रोटरी क्लब अपना के असिस्टेंट गवर्नर भरत मिस्त्री अध्यक्ष महेश प्रजापत एवं सचिव सुमित मुथा ने बताया कि महिलाओं के सम्मान में महिला रोटेरियन श्रीमती माया शर्मा श्रीमति आरती भानपुरिया एवं खुशी मुथा द्वारा महिलाओं को विशेष प्लेटफोर्म साथ उन्हें उत्साहवर्धन एवं जीवन की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे लाने का एक प्रयास रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा किया जा रहा है। महिला रोटेरियन ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में गोल्ड मेडलिस्ट , राष्ट्रीयकृत अवार्ड व विशेष पुरस्कारों से सम्मानित महिलाएं उक्त आयोजन की अतिथि होंगी। अतिथियों द्वारा उक्त गरिमा में आयोजन में सैकड़ों महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर.. ओ नारी चल दबंग हो जा की थीम पर  गेट टू गेदर शानदार आयोजन होगा। आयोजन में महिलाओं का उत्साहवर्धन के लिए लक्की ड्रा ब्यूटी कॉन्टेस्ट सांस्कृतिक प्रतियोगिता अभिनव पहल के साथ हुनरमंद महिलाओं का सम्मान रोटरी अलंकरण के साथ किया जायेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विचार गोष्ठी भी की जाएगी। रोटरी क्लब अपना एवं महिला रोटेरियन द्वारा उक्त आयोजन में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में आने का निवेदन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही है।

Meghnagar News- महिला सशक्तिकरण व हुनरमंद महिलाओं का रोटरी अलंकरण से होगा सम्मान

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News