कोरोना वायरस रोग निवारण के लिये यज्ञ आयोजित कर आहुतियां दी गई

यज्ञ में सोश्यल डिस्टैसिंग का पालन करते हुये विवेकानंद कालोनी के श्रद्धालुओ ने यज्ञ में आहुतिया प्रदान की।
झाबुआ। वैश्विक महामारी के रूप मे फैले कोरोना वायरस को लेकर अब आध्यात्मिक तौर पर मंत्रोचार के साथ सूर्यदेव के नाम से आहुतियां देकर रोग निवारण मंत्र के माध्यम से कोरोना जनित रोग निवारण आहुति देने का महायज्ञ विवेकांनंद कालोनी स्थित विजय व्यास के निवास पर विधिविधान से अखिल विश्व गायत्रि परिवार के आचार्य घनश्याम बैरागी द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान सूर्यदेव को समर्पित शास्त्रोक्त मंत्रो से यज्ञ में आहुतिया दी गई। तथा आपद रक्षार्थ यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में सोश्यल डिस्टैसिंग का पालन करते हुये विवेकानंद कालोनी के श्रद्धालुओ ने यज्ञ में आहुतिया प्रदान की। करीब एक घंटे में चले इस यज्ञ में विधिविधान से सभी लोगो ने भगवान सूर्य के अलावा गायत्री माता एवं सभी देवी देवताओ की आहुतियां देकर कोरोना वायरस से देश तथा विश्व को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई। विधिविधान से यज्ञ की पूर्णाहुति भी संम्पन्न हुई। 

Jhabua News- कोरोना वायरस रोग निवारण के लिये यज्ञ आयोजित कर आहुतियां दी गई
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News