सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा 27 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण किया

ग्राम पंचायत चारोलीपाड़ा में 27 लाख 71 हजार रूपये की लागत से नव निर्मित गौशाला का लोकार्पण.
झाबुआ। झाबुआ-अलीराजपुर-रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर ने झाबुआ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चारोलीपाड़ा में 27 लाख 71 हजार रूपये की लागत से नव निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। श्री डामोर ने इसके बाद गायों को गुड़ व हरी घास भी खिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री कांतिलाल भूरिया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री राय, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाए डाॅ. विल्सन डावर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री चन्दरसिंह मण्डलोई, सरपंच श्री जालमसिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Jhabua News- सांसद श्री डामोर द्वारा 27 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण किया
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें