जिला भाजपा ने राजवाडा चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फुंका

भाजपा जिलाध्यक्ष नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब आज कांग्रेस के नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार मे केन्द्रीय मंत्री रहे कमलनाथ ने चीन का एंजेट बनकर चीन को जो लाभ पहुचाने का काम आयात शुल्क मे कमी कर किया उसका हम विरोध प्रदर्शन करने यहा उपस्थित हुए है...
झाबुआ।  भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर आज स्थानीय राजवाडा चौक  झाबुआ पर जिला भाजपा ने सैकडो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे पूर्व वाणिज्यिक कर मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चाइना एंजेट होने पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनता ओर कार्यकर्ताओ को सासंद गुमानसिंह डामोर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार एवं शेलेष दुबे ने संबोधित किया। भाजपा सासंद गुमानसिंह डामोर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसी भी गददार को हम छोडेगे नही जो दुश्मन देश की भाषा बोलकर उन्हे सहयोग करते है, आपने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने हिन्दुस्तान के व्यापार व्यवसाय को ठप्प करने हेतु चाइना को आयात कर मे छुट प्रदान कर हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था को चोपट करने का प्रयास किया। जिसके विरोध स्वरुप आज हम कमलनाथ का पुतला दहन कर रहे है। डामोर ने इस अवसर पर उपस्थित जनता कार्यकर्ता पत्रकार आदि से आव्हान किया कि वे स्वदेशी माल खरीदकर नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का साकार करे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब आज कांग्रेस के नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार मे केन्द्रीय मंत्री रहे कमलनाथ ने चीन का एंजेट बनकर चीन को जो लाभ पहुचाने का काम आयात शुल्क मे कमी कर किया उसका हम विरोध प्रदर्शन करने यहा उपस्थित हुए है। आज देश युद्वकाल के मुआयने पर खडा है ओर कांग्रेस चीन की भाषा बोल रही है ओर सेना व सरकार का मनोबल गिरा रही है यह बर्दाश्त नही किया जायेगा।
       इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने संबोधित करते हुए कहा कि लददाख सीमा पर भारतीय सेना के अधिकारी ओर जवान अपना बलिदान देकर देश की एकता ओर अखंडता को बनाये रखने के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान कर रहे है परंतु लोकतंत्र एवं आजाद भारत का दुर्भाग्य है कि देश के संकटकाल मे भी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं कांग्रेस के प्रवक्तागण देश की सेना ओर उनके सेनानायको के बयानो पर देश के प्रधानमंत्री के बयानो पर अविश्वास जताकर दुश्मन देश चाइना की मदद कर रहे है। जबकि चाइना से कांग्रेस से गुप्त समझौते के दौरान राजीव गांधी फाउन्डेशन के माध्यम से लाखो की राशि चाइना से प्राप्त कर देश को चाइना के पास गुलाम रखने का दस्तावेज ओर षडयंत्र किया आज जनता उसका जवाब कांग्रेस से मांग रही है। परंतु कांग्रेस उसका जवाब नही देते हुए राष्टभक्त प्रधानंमंत्री ओर राष्टभक्त सेना के खिलाफ बयानबाजी करने से बाज नही आ रहे है। जबकि पूर्व सेना अधिकारीयो ने भी इस पर आपत्ति जताकर कांग्रेस की इस प्रकार की बयानबाजी रोकने की अपील की है। इस अवसर पर भावसार ने जिले के समस्त नागरिको से व्यापारीयो से कार्यकर्ताओ से पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीयो से भाजपा कार्यकर्ताओ से आव्हान किया है कि मेड इन चाइना द्वारा निर्मित वस्तुओ का बहिष्कार अपने घर से चालु करे ओर फिर सभी मिलकर चाइना की वस्तुओ का बहिष्कार करे। देश की सीमा पर देश की रक्षा हेतु तैनात होकर देश की एक एक इंच की जमीन की रक्षा कर रहे है। देश के अंदर देश के गददारो से ओर चाइना समर्थको से राष्टभक्त नागरिको के रुप मे संकल्प लेकर हमको लडना है।
          इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमे 1962 का युद्व नही भुलना चाहिए जब चीन ने हम पर धोखा देकर युद्व छेड दिया था हिन्दी चीनी भाई भाई का नारा देकर हमारे लाखो सैनिको को युद्व मे वीरगति मे पहुचा दिया था तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के नेतत्व मे वह युद्व हार गये थे उसमे हजारो वर्ग की जमीन कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेताओ की दुरनीति के चलते चाइना ने हडप ली थी वह कांग्रेस हम पर किस मुह से हमारी सरकार पर आरोप लगा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबलु सकलेचा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कमलनाथ का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लक्ष्मणसिंह नायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, शेलेष दुबे, अजय पोरवाल ,अर्पित कटकानी, राजु थापा, महेश वर्मा, ओ पी राय, महेन्द्र तिवारी, अंकुर पाठक, पर्वत मकवाना, धनसिंह बारिया, विजय चौहान, विजय नायर, कीर्ति भावसार, सायरा खान, रमीला निनामा, आशा कटारा, श्रीमती डामोर, पपीस पानेरी, जुवानसिंह गुंडिया, नरेन्द्र राठोरिया, जितेन्द्र पांचाल, नाना राठौर, भूपेश सिंगोड, अजय सोनी, मनोज अरोरा, नरेन्द्र जैन, मुकेश अजनार, राजेश मेहता, पीयुष कटारिया, अर्चना राठौर, भावेश सोलंकी, सहित बडी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Jhabua News- जिला भाजपा ने राजवाडा चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फुंका

जिला भाजपा ने राजवाडा चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फुंका
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News