जिला होमगार्ड कार्यालय पर सिविल डिफेंस आपदा प्रबंधन की बैठक संपन्न

कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का बोध करवाया कि देश के नागरिको की सुरक्षा करना ही सिविल डिफेंस का प्रथम कर्तव्य है, जिसे आप सभी को हर घड़ी पूरा करना है।

देश के नागरिकों की सुरक्षा करना ही सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए 

झाबुआ। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गुलाबसिंह के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस आपदा प्रबंधन की बैठक समीपस्थ ग्राम मिंडल स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें शासन के नियमानुसार सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्णतः पालन किया गया। साथ ही सभी को सेनेटाईजर कर आने की अनुमति दी गई। बैठक में जिला होमगार्ड विभाग के कमाडेंट गुलाबसिंह ने सभी कार्यकर्ताओ को सिविल डिफेंस के नियमों की जानकारी दी तथा आगामी समय में कार्यकर्ताओं को जिले में किस तरह से कार्य करना है एवं नागरिकों की सुरक्षा किस तरह से करना है, इसके बारे में बताया। डिस्ट्रीक्ट कमांडेट ने कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। साथ ही कहा कि सिविल डिफेंस का यहीं कार्य है।
कोरोना महामारी में किए गए जागरूकता कार्यों की प्रशंसा
होमगार्ड के प्लाटून कमांडेट भारत ने कोरोना महामारी से रोकथाम हेत जिले में लगे ढ़ाई महीने के लाॅकडाउन के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षे़त्र में किए गए जागरूकता के कार्यो की प्रशंसा करते हुए इस हेतु सभी को बधाई दी एवं भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का बोध करवाया कि देश के नागरिको की सुरक्षा करना ही सिविल डिफेंस का प्रथम कर्तव्य है, जिसे आप सभी को हर घड़ी पूरा करना है। 
नागरिकों की सुरक्षा में रहेंगे हमेशा तत्पर 
सिविल डिफेंस प्रभारी पं. द्विजेन्द्र व्यास ने सिविल डिफेंस सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं डिफेंस के कार्यकर्ता नागरिकों की सुरक्षा के कार्यों में हमेशा रत रहने के लिए डिस्ट्रीक्ट कमांडेट को आष्वस्त किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं में हिम्मतसिंह राठौर, सुमित्रा राठौर, गंगा पाल, भारती राठौर, भलिया राठौर, शारदा चौहान, अनिल पाल, भारत राठौर, ईष्वर भूरा, अनिल पाल ग्राम सुतरेटी, प्रेम राठौर, मोनू देवल, कालूसिंह सिंगाड़, खुमानसिंह राठौर,  राजू डामोर, दलसिंह परमार आदि उपस्थित थे। बैठक में सभी कार्यकर्ता एक जैसी गणवेश में सम्मिलित हुए।

Jhabua News- जिला होमगार्ड कार्यालय पर सिविल डिफेंस आपदा प्रबंधन की बैठक संपन्न

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News