अन्तर्राज्यीय डकैत एवं नकबजन नुरसिंह झाबुआ पुलिस की गिरफ्त में

थाना काकनवानी में अपराध क्रं. 220/2020 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

झाबुआ। शुक्रवार को रात में मुखबीर सूचना मिली कि थाना काकनवानी का निगरानी बदमाश नुरसिंह पिता रूपसिंह कटारा उम्र 40 वर्ष निवासी हेड़ावा, ग्राम डुगरीपाडा में भीमपुरी तिराहे पर खड़ा होकर 12 बोर के कट्टे को लहराकर आसपास के लोगो को डरा रहा है, जिससे आसपास के गांव के लोगों में दहशद का माहोल है। उक्त सूचना पर थाना काकनवानी की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बड़ी ही सूझबुझ से घेराबंदी कर आरोपी नुरसिंह को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 12 बोर का कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 चला हुआ कारतूस जप्त किया गया। जिस पर थाना काकनवानी में अपराध क्रं. 220/2020 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।    

   ज्ञात हो कि दिनांक 24/08/2000 को आरोपी नुरसिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सूलोचना बाई पति सूरेश टाक निवासी भेरूगढ़ के घर पर डकैती की वारदात को अंजाम देते समय सुलोचना बाई पर गोली चलाकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना थांदला के अपराध क्रं. 305/2000 धारा 395,397 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी नुरसिंह एवं अन्य साथियों को माननीय जिला सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई थी, जिसमें आरोपी नुरसिंह फरार चल रहा था।

आरोपी नुरसिंह के विरूद्ध पेंडिग स्थाई वारंट की सूची :-

  • जिला    थाना               अप/ प्रक.क्रं.     धारा

  1. झाबुआ   काकनवानी    22/2011           25-बी आर्म्स एक्ट
  2. झाबुआ   काकनवानी    177/2011         354 भादवि
  3. झाबुआ   काकनवानी    164/2014         457,380 भादवि
  4. झाबुआ   थांदला           305/2000         395,397 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट
  5. रतलाम   शिवगढ़ प्रक.क्रं.   178/2012   399,402 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट
  6. रतलाम   शिवगढ़ प्रक.क्रं.   191/2012    394,395 भादवि
  7. रतलाम   रावटी प्रक.क्रं.      264/2012    457,380 भादवि
  8. रतलाम   रावटी प्रक.क्रं.     156/2016     382,395 भादवि
  9. रतलाम   रावटी प्रक.क्रं.     532/2012     457,380 भादवि
  10. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ प्रक.क्रं.290/2008 458,380 भादवि

आरोपी नुरसिंह पिता रूपसिंह कटारा उम्र 40 वर्ष निवासी हेड़ावा थाना काकनवानी का अपराधिक रिकार्ड:-

  • जिला     थाना              अप/ प्रक.क्रं. धारा

  1. झाबुआ काकनवानी       22/2011 25-बी आर्म्स एक्ट
  2. झाबुआ काकनवानी       177/2011 354 भादवि
  3. झाबुआ काकनवानी       164/2014 457,380 भादवि
  4. झाबुआ थांदला               305/2000 395,397 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट
  5. रतलाम शिवगढ़ प्रक.क्रं. 178/2012 399,402 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट
  6. रतलाम शिवगढ़ प्रक.क्रं. 191/2012 394,395 भादवि
  7. रतलाम रावटी प्रक.क्रं.    264/2012 457,380 भादवि
  8. रतलाम रावटी प्रक.क्रं.    156/2016 382,395 भादवि
  9. रतलाम रावटी प्रक.क्रं.532/2012 457,380 भादवि
  10. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ प्रक.क्रं.290/2008 458,380 भादवि
  11. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 238/2003 458,380 भादवि
  12. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 248/2006 458,380 भादवि
  13. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 86/2006 394 भादवि
  14. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 57/2006 395,397 भादवि
  15. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 150/2006 395,397 भादवि
  16. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 266/2007 458,380 भादवि
  17. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 43/2008 395,397 भादवि
  18. बांसवाड़ा (राज.) कुशलगढ़ 108/2008 395,397 भादवि

आरोपी नुरसिंह पर उद्दघोषित ईनाम:-

  • जिला झाबुआ में :- 16,000/-रू.
  • जिला रतलाम में :- 25,000/-रू.
  • जिला बांसवाड़ा में :- 2,500/-रू.
  • कुल :- 43,500/-रू.

सराहनीय योगदान:-

उक्त सराहनीय कार्य में ‍थाना प्रभारी काकनवानी निरी. दिनेश भंवर, उनि ओपी. वर्मा, पीएसआई दिव्य ज्योति, प्रआर. 249 मनोज, प्रआर. 450 रूपसिंह, प्रआर. 50 जहीरूद्दीन, प्रआर. 01 शफीउद्दीन, आर. 558 अखिलेश, आर. 251 रामसिंह, आर. 453 राहुल, आर. 469 दिनेश, आर. 128 कालिया, आर. 538 रमेश, आर.चा. 452 शोभूसिंह का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

Jhabua News- अन्तर्राज्यीय डकैत एवं नकबजन नुरसिंह झाबुआ पुलिस की गिरफ्त में


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News