नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए रैली आयोजित

रैली के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए लोगो में जन चेतना लाई गई....

झाबुआ ।  नेहरू युवा केंद्र झाबुआ द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए जन जनागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिला युवा समन्वयक श्रीमती प्रीति के मार्गदर्शन में झाबुआ के नेशनल यूथ वाॅलेंटियर्स द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए लोगो में जन चेतना लाई गई। कोरोना से डरे नहीं , कोरोना से लडना है, कोराना को भगाना है और जब तक दवाई नही तब तक कोई ढिलाई नही की थीम को लेकर अभियान चलाया गया। इस बीमारी के बचाव के लिए साबुन से हाथ धोना, मास्क लगाना एवं 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए लोगो को प्रेरित किया।

        यह रैली झाबुआ बस स्टेण्ड , सब्जी मार्केट तथा भीड़भाड वाली जगहों पर नेहरू युवा केंद्र के वालेंटियर द्वारा लोगो को आवष्यक सावधानियाॅ बरतने की सलाह दी गई तथा मास्क तथा पेपर सोप का वितरण किया गया। लोगो को इसके उपयोग के बारे में आवष्यक जानकारी दी गई। साथ ही आने वाले त्यौहारो के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के बारे में जानकारी दी गई।  नेहरू युवा केंद्र के नेषनल यूथ वॉलिंटियर रमेश पचाया, गणपत मेडा ,अनीता, विमला, बुलबुल, रविना डाबी, मेहताब आदि ने इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

Jhabua News-  नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए रैली आयोजित

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए रैली आयोजित


DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें