एबीवीपी झाबुआ की नगर कार्यकारिणी घोषित, नगर अध्यक्ष डॉ. कंचन चौहान व नगर मंत्री दर्शन कहार बने
झाबुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि हमेशा छात्र एवं राष्ट्र हितों में काम करता है विद्यार्थी परिषद में प्रत्येक वर्ष नवीन कार्यकारिणी गठित होती है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी घोषित हुई। जिसका कार्यक्रम संघ कार्यालय झाबुआ में रखा गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य भारत प्रांत के प्रांत मंत्री निलेश सोलंकी झाबुआ विभाग के विभाग संयोजक विनय चौहान व विभाग प्रमुख श्रीमती सीमा त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पिछले वर्ष का व्रत कथन वर्तमान नगर मंत्री दर्शन कहार ने किया जिसमें पिछले वर्ष हुए सभी कार्यक्रम का उल्लेख किया गया. इसके बाद निर्वाचन अधिकारी मदन वसुनिया ने गत वर्ष की नगर कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की व नवीन नगर अध्यक्ष के रूप में श्रीमती डॉक्टर कंचन चौहान एवं नगर मंत्री दर्शन कहार को बनाया।



आपकी राय