रिपब्लिक भारत चैनल के चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा गिरफतारी पर जिला भाजपा संगठन ने जताया विरोध

देश में जगह-जगह भाजपा, हिन्दू संगठन, करणी सेना, पत्रकार संगठन अपना विरोध दर्ज करवा रहे है।

 भाजपा जिला मीडिया एवं जिला कार्यालय मंत्री ने जारी किया अपना व्यक्तत्व

झाबुआ। देशभर में लोकप्रिय हुए न्यूज चैनल ‘‘रिपब्लिक भारत’’ के प्रमुख, चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी को देश की महानगरी मुंबई में उनके निवास से महाराष्ट्र सरकार के ईषारे पर मुंबई पुलिस ने गिरफतार किया है। इस दौरान उनसे मुंबई पुलिस ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने तथा परिवार के साथ  भी झूमाझटकी आदि करने का जिला भाजपा संगठन ने भी विरोध जताया है तथा इसे महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने के समान बताया है।  

इस संबंध में अपना व्यक्तत्व जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर एवं जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी ने बताया कि अर्नब गोस्वामी देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार है। जो देश के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय अपने विशेष शो ‘‘पूछता है भारत’’ के माध्यम से रखकर देश की जनता तक सच पहुंचाने का कार्य बखूबी करते है। उन्होंने देश के जटिल मुद्दों मुंबई के पालघर मामले में संतों एवं साधुओं की हत्या करने के बाद फेमस युवा अभिनेता सुशांतसिंह राजपूत के हत्या केस की भी परत-दर-परत खुलासा कर रहे है तथा हत्यारों की तह तक पहुंचकर उन्हें बेनकाब करने का बखूबी प्रयास अर्नब गोस्वामी एवं उनकी न्यूज चेनल की टीम द्वारा निर्भिक रूप से किया जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार एवं मुंबई पुलिस को रास नहीं आ रहा

उक्त दोनो वरिष्ठ पत्रकार श्री नाहर एवं श्री तिवारी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि यह महाराष्ट्र की गठबंधन उद्धव सरकार को रास नहीं आ रहा है और ना ही कांग्रेस तथा एनसीपी के गले के नीचे उतर रहा है, इसलिए वह मुंबई में पुलिस पर लगातार दबाव बनाकर एवं उनके ईशारे पर मुंबई पुलिस ‘‘रिपब्लिक न्यूज चेनल‘‘ के पत्रकारों और उक्त चेनल के प्रमुख अर्नब गोस्वामी को आए दिन टारगेट बनाते हुए पुलिस द्वारा चेनल के पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने और उन्हें गिरफतार करने जैसे कृत्य किए जा रहे है।

अर्नब गोस्वामी की गिरफतारी मीडिया की स्वतंत्रता का हनन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री नाहर एवं जिला कार्यालय मंत्री श्री तिवारी ने संयुक्त व्यक्तत्व में कहा कि 4 नवंबर, बुधवार को सुबह उक्त न्यूज चेनल के प्रमुख अर्नब गोस्वामी को उनके निवास पर आकस्मिक कार्रवाई कर मुंबई पुलिस द्वारा अभ्रद व्यवहार एवं मारपीट का सहारा लेकर गिरफतार करने तथा परिवारजनो के साथ भी झूमाझटकी करना साफ तौर पर मीडिया की स्वतंत्र का पूर्णतः हनन है। जिसका देश में जगह-जगह भाजपा, हिन्दू संगठन, करणी सेना, पत्रकार संगठन अपना विरोध दर्ज करवा रहे है। साथ ही अर्नब गोस्वामी को पुलिस गिरफत से रिहा कर उनकी स्वतंत्रता का हनन नहीं करने की मांग की जा रहीं है। इसी क्रम में जिला भाजपा ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफतारी का विरोध करते हुए उन्हें जल्द रिहा करने की मांग महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से की है।

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News