कलेक्टर रोहित सिंह ने पेटलावद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के सहायक यंत्री तथा उपयंत्री को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए..

विद्यालय में परीक्षा परिणाम शत -प्रतिशत लाना सुनिष्चित करें- श्री सिंह

झाबुआ। कलेक्टर रोहित सिंह ने शुक्रवार को पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। सर्वप्रथम रायपुरिया में स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का जायला लिया। इस दौरान स्कालर एवं परीक्षा विभाग कक्ष का अवलोकन किया और वहाॅं रखी पुस्तकें व्यवस्थित रूप से रखने तथा छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए पुस्तकें प्रदाय करने तथा पुस्तकों का अधिक से उपयोग हो, इसके लिए सुनिष्चित करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया और दीवालों पर भौतिकशास्त्र तथा जीवविज्ञान के मानचित्रों को उचित स्थान पर लगाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने विद्यालय के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली और प्राचार्य को निर्देश दिए है कि इस शिक्षा सत्र में शत -प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के लिए सुनिष्चित करें। श्री सिंह ने विद्यालय भवनों की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशो के क्रियान्वयन की प्रगति की सघन समीक्षा की और दिए गए निर्देशो का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।  

     श्री सिंह ने शासन की स्मार्ट क्लास योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की तथा इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश दिए है कि वे जिले के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष पहल करे और नवाचार के कार्य सुनिष्चित करे। कलेक्टर ग्राम बनी में 12 लाख 80 हजार रूपये की लागत से बन रहे पंचायत भवन का अवलोकन किया और निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के सहायक यंत्री तथा उपयंत्री को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम आरोग्य केन्द्र का अवलोकन किया और आरोग्य केन्द्र में रखी औषधियों तथा आंगनवाड़ी केन्द्र में संधारित पंजियों की जानकारी ली तथा आवष्यक निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए है कि खिड़कियों में जाली शीघ्र लगाई जावें। श्री सिंह ने ग्राम बनी में जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए खोदी गई खंतियों का अवलोकन किया और आवष्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम बोलासा में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में उवर्रक वितरण कार्य का जायजा लिया तथा आवष्यक निर्देश दिए। उन्होंने सोसायटी पर बोर्ड नही पाए जाने पर प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

       श्री सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा का अवलोकन किया और विद्यालय में किए गए नवाचार के कार्य की प्रशंसा करते जिले के अन्य विद्यालयों में भी इस तरह के नवाचार के कार्य किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही इस विद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित करने के भी निर्देश दिए है। इसके बाद उन्होंने आजीविका भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और आवष्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद  शिशिर गेमावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅं. जयपाल ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग प्रशांत आर्या, जिला परियोजना समन्वयक प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेटलावद मानसिंह चैहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Jhabua News- कलेक्टर रोहित सिंह ने पेटलावद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया

कलेक्टर रोहित सिंह ने पेटलावद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया

कलेक्टर रोहित सिंह ने पेटलावद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News