भाजपा से सभी नवीन मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक का किया आत्मीय स्वागत

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक का शहर के मध्य राजवाड़ा पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

झाबुआ। विगत दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा की गई रायशुमारी एवं सहमति के बाद जिले के 19 मंडल अध्यक्षों की विधिवत रूप से सूची जारी कर घोषणा की है। जिसके बाद मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर रखा गया। 

समस्त भाजपा नवीन मंडल अध्यक्षों द्वारा भी भाजपा जिलाध्यक्ष नायक का भव्य स्वागत कर उन्हें आष्वास्त किया कि सभी मंडल अध्यक्ष अब अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर समय-समय पर विभिन्न गतिविधियो एवं कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। सभी मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष श्री नायक का पुष्पामाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। 

इन्होंने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि बोरी मंडल के अध्यक्ष सुमेरसिंह पातलिया डाबलर, झाबुआ अंकुर कृष्णकुमार पाठक, रानापुर किर्तीष धुलचंद्र राठौर, बन ज्ञानसिंह रिचु मोरी, कुंदनपुर भारतसिंह वरसिंह मेड़ा, पिटोल अमित भूरा वसुनिया, कल्याणपुरा भारत लालसिंह राठौर, देवझिरी सुरभान अब्बु गुंडिया, मेघनगर सचिन किषनलाल प्रजापति, मदरानी सेवा पारसिंह डामोर, नौगांवा ज्ञानीजेलसिंह रालुसिंह, काकनवानी कमलेष मन्नू डामोर, थांदला समर्थ दिनेशचन्द्र उपाध्याय, खवासा तोलसिंह कोदरसिंह गणावा, पेटलावद संदीप श्रेणिककुमार मांडोत, सारंगी सुखराम चेनाजी मोरी, रायपुरिया शांतिलाल नारजी मुणिया, पारा सज्जनसिंह बस्सुसिंह अमलियार एवं रामा मंडल अध्यक्ष किशन गुमानसिंह भूरिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक का भव्य स्वागत किया।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में फतह हासिल करना हमारा मुख्य लक्ष्य

इस दौरान भी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने सभी मंडलाध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी कार्यकारिणी का विस्तार करने की प्रक्रिया आरंभ करने के साथ हमारा मुख्य लक्ष्य आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में फतह हासिल करना है। हमे किसी भी हालत में पंचायत चुनाव में जिले की हर सीट पर कमल खिलाना है और भाजपा को मजबूत तथा शक्तिशाली पार्टी के रूप में उभारकर जन हितैषी कार्यों में जुट जाना है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जुवानसिंह गुंडिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कलमसिंह भाबर आदि भी उपस्थित थे। अंत में आभार भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक ने माना।

Jhabua News-  भाजपा से सभी नवीन मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक का किया आत्मीय स्वागत


भाजपा मंडल के नवीन अध्यक्ष अंकुर पाठक का राजवाड़ा पर किया गया जोरदार स्वागत
भाजपा मंडल झाबुआ से अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा के वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष एवं युवा नेता अंकुर पाठक को सौंपे जाने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के राजवाड़ा पर देर शाम अंकुर पाठक का जोरदार स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक का शहर के मध्य राजवाड़ा पर जिला भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष ओपी राय, जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, नेता प्रतिपक्ष जुवानसिंह गुंडिया, मितेष गादिया, पार्षदगणो में अजय सोनी, जितेन्द्र पंचाल, नरेन्द्र राठौरिया, राजा ठाकुर, अमरू डामोर आदि ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर श्री पाठक का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान यहां आतिष्बाजी भी की गई। 
पूरी निष्ठा और सक्रियता से करेंगे कार्य
नवीन भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने अपने स्वागत के प्रतिउत्तर में कहा कि उन्हें प्रदेश भाजपा संगठन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

भाजपा मंडल के नवीन अध्यक्ष अंकुर पाठक का राजवाड़ा पर किया गया जोरदार स्वागत


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News