फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजित

प्रभात फेरी का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा शनिवार को कलेक्टर रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

झाबुआ। शारीरिक गतिविधि, खेलकूद को नागरिकों के दैनिक जीवन का एक अंग बनाने के लिए एवं सभी नागरिकों में स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारत सरकार के फिट इण्डिया कैम्पेनिंग दिसम्बर 2020 फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा शनिवार को कलेक्टर रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद वास्कले के द्वारा बस स्टैण्ड झाबुआ से हरी झंडी दिखा कर किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम के निर्देशन में बस स्टेन्ड से थांदला गेट होते हुए राजवाडा से बुनियादी स्कूल, से उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी मे शहर के सभी खेलो के खेल संघ एवं सामाजिक संघ के खिलाडी गणमान्य नागरिको एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लेकर खुद के लिए आधा घंटा रोज व्यायाम करने और फिट रहने का संदेश आमजन को दिया एवं आम जन को स्वयं के फिटनेस के लिए जागरूक किया।

प्रभात फेरी को सफल बनाने में जिला समन्वयक, नायब तहसीलदार श्री हर्षल बोहरानी, नेहरू युवा केन्द्र प्रीती, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय आयशा कुरैशी, आदिवासी विकास विभाग के क्रीडाधिकारी कुलदीप धाबाई, व्यायाम निदेशक योगेश गुप्ता, व्यायाम निदेशक नरेश राज पुरोहित, व्यायाम निदेशक मनोज पाठक, सुरेन्द्र बारिया, जमील पठान, रामसिंह मोहनिया, खेल प्रशिक्षक अवलोक शर्मा, जयन्तीलाल परमार, जेवेन्द्र बोराडे, सुश्री शिफाली मसीह, युवा समन्वयक नितीन डामर, सुश्री प्रिया हटिला, विजय गामड, फुलसिंह मुजाल्दे का सहयोग रहा।

Jhabua News- फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजित

फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजित

फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजित

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News