केंद्र सरकार और मप्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ही किसानों का सर्वांगिण विकास करना है - भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक

कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों ने जबरन बंद के नाम पर जो माहौल बनाने का प्रयास किया, उसमें वह पूरी तरह से विफल रही है।

झाबुआ जिला बंद विफल ने साबित कर दिया है जिले का किसान भाजपा के साथ है - भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर 

झाबुआ। केंद्र सरकार और मप्र सरकार ने देश के किसानों के साथ कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया है। केंद्र और मप्र की भाजपा सरकार हमेशा कृषको के प्रगति और उत्थान के लिए कार्य करती आई है। जिसका परिणाम है कि वर्तमान में देश में किसानो के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहीं है और उन्हें उनका भरपूर लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार ने जो 2 नए कृषि विधेयक बिल पारित किए है, वह भी किसानों के लिए लाभकारी है। जिसे देश के किसानों का भरपूर समर्थन मिला है। 

Jhabua News- केंद्र सरकार और मप्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ही किसानों का सर्वांगिण विकास करना है - भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक

उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने झाबुआ जिला बंद पूरी तरह से विफल रहने पर जिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने आगे आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मिलकर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है और इसी के तहत उनके द्वारा भारत बंद का सहारा लिया गया। जिसे देश के करीब-करीब अधिकांश क्षेत्रों में ना के बराबर सफलता मिली है। देश, मप्र और झाबुआ जिले का किसान भाजपा की रीति-नीति और कार्यों से भलिभांति परिचित है। वह अच्छी तरह से जानता है कि भाजपा किसान हितैषी पार्टी है, ना कि किसान विरोधी।

किसानों को फसलों का उचित मुआवजा मिल रहा 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में मप्र में कमलनाथ की एक साल की सरकार में किसानो की कर्ज माफी के नाम पर भारी धोखा एवं छलावा किया गया। अधिकांश किसानों की कर्जा माफ नहीं होकर आज भी वे बैंक और सोसायटियों में डिफाल्टर घोषित होकर चक्कर काट रहे है, जबकि मप्र में शिवराजसिंह चौहान की सरकार बनते ही किसानों के लिए अनेक कार्य किए जाने लगे है। मुख्य रूप से हाॅल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो 2 महत्वपूर्ण कृषि विधेयक बिल लोकसभा में पारित करवाए गए है, उसका पूरे देश में भाजपा किसाना मोर्चा ने जन-जागरण पखवाड़ा मनाते हुए भव्य स्तर पर प्रचार-प्रसार किया, जिसे देशभर में किसानों का भरपूर समर्थन और सराहना भी प्राप्त हुई है।  

झाबुआ जिला बंद विफल रहना किसानो का विपक्षी दलों को करारा जवाब है

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि 8 दिसंबर को जिले में जिला कांग्रेस और किसान कांग्रेस के साथ अन्य दलों और संगठनों द्वारा जो जबरन माहौल निर्मित करने की दृष्टि से बंद का प्रोपोगोंडा किया गया, उसका जिले की जनता, विशेषकर किसान वर्ग ने जवाब दे दिया है। जिले में कहीं भी बंद सफल नहीं रहा है। यह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को जिले की जनता और किसानों का खुला जवाब है कि वह भाजपा और सरकार के कार्यों से संतुष्ट होकर बंद के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों ने जबरन बंद के नाम पर जो माहौल बनाने का प्रयास किया, उसमें वह पूरी तरह से विफल रही है। जिले, मप्र और देश का किसान हमेशा भाजपा के साथ था, है और रहेगा। 


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News