भाजपा जिला कार्यालय एवं सांसद कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

सांसद गुमानसिंह डामोर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नायक ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को कुशल राजनीतिज्ञ बताने के साथ प्रखर वक्ता भी बताया.

झाबुआ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को अनुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय एवं सांसद कार्यालय पर भी 25 दिसंबर शुक्रवार को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल एवं भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक उपस्थित थे। प्रारंभ में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन अतिथियो ने किया। बाद संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व काफी उज्जवल था। वे वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि, रचनाकार के साथ प्रसिद्ध वक्ता भी थे। उनका गुणगान करने में शब्द कम पड़ जाएंगे। भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि अटल के जीवन से सभी युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। वह युवाओं  के प्रेरणा स्त्रोत के साथ प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे। यहां कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पपीष पानेरी ने किया एवं आभार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने माना।

कुशल राजनीतिज्ञ होकर वक्ता भी 

इसके साथ ही सांसद कार्यालय पर भी स्वर्गीय वाजपेयी की जयंती मनाते हुए कार्यक्रम रखा गया। यहां स्वर्गीय वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को कुशल राजनीतिज्ञ बताने के साथ प्रखर वक्ता भी बताया। साथ ही उनके पूरे जीवनकाल को ही देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। यहां भी कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ के महामंत्री पानेरी ने किया एवं आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ने माना।

यह रहे उपस्थित 

दोनो स्थानो पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विजय चौहान, जिला कार्यालय मंत्री पंडित महेन्द्र तिवारी, भाजपा मंडल झाबुआ के महामंत्री जुवानसिंह गुंडिया, कल्याणपुरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भूरूभाई चौहान, उपाध्यक्ष शोभा कटारा,  किशोर भाबर, ओम भदोरिया, भाजपा मंडल झाबुआ के मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी, आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी, दिनेश अमलियार, रतनसिंह डावर, मनोहर मोदी, रामा मंडल अध्यक्ष किशन भूरिया आदि उपस्थित थे।

Jhabua News-भाजपा जिला कार्यालय एवं सांसद कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

भाजपा जिला कार्यालय एवं सांसद कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News