शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज में मनाया गया शबरी उत्सव, जीवंत झांकी का किया प्रस्तुतिकरण

अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान, देवेन्द्र व्यास एवं मकरंद आचार्य ने किया।

झाबुआ। त्रेता युग के फल बैर का औषधीय एवं पौराणिक महत्व विद्यार्थियों को बताने के उद्देश्य से शारदा विद्या मंदिर ग्राम बिलिडोज में '“शबरी उत्सव'' का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियां की प्रदर्शनी लगाई। जिस तरह शबरी के प्रेम और भक्ति की भावना से प्रेरित होकर भगवान श्री राम ने शबरी के झूठे बैर खाए थे। उस पर स्कूली विद्यार्थियों द्वार एक जीवंत झांकी का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसका निर्देशन रीना शर्मा एवं दीपशिखा तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक सीएस पाटीदार एवं युवा चिकित्सक डॉ. दिपेश टेलर उपस्थित थे। अतिथियों ने सर्वप्रथम बैर की प्रदर्शनी एवं जीवंत झांकी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चो से बैर को लेकर प्रश्न भी किए। सीएस पाटीदार ने बैर का पौराणिक महत्व बताते हुए बैर की खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैर का पौधा गर्म जलवायु एवं कम पानी में भी आसानी से बड़ा हो सकता है। इसकी खेती कर हम आत्मनिर्भर बन सकते है। बैर से बनने वाली वस्तु जैली और जेम का व्यवसायिक उपयोग किया जा सकता है। डॉ. दिपेश  टेलर ने बैर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला फल बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि बैर त्वचा और बालों के लिए लाभप्रद है। डॉ. दिपेश ने केंसर एवं हृदय संबंधी बिमारियों के निदान में बैर की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करवाया। 

सामूहिक गीत के साथ स्वागत किया 

कार्यक्रम के प्रारंभ में यशपाल ठाकुर ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान, देवेन्द्र व्यास एवं मकरंद आचार्य ने किया। इस अवसर पर संस्था की संचालक श्रीमती किरण शर्मा, अथर्व शर्मा के साथ राजे चौहान, रजत देवलिया, कृष्णा जायसवाल, संगीता बामनिया, रविन्द्र नायक, ममता भूरिया, निर्मला तोमर, पिंकी चौहान, अपसिंह भूरिया, साजिया क्री एवं संस्था का स्टॉफ उपस्थित था। संचालन सतीश  लाखेरी ने किया।

Jhabua News- शारदा विद्या मंदिर विलिड्येज में मनाया गया शबरी उत्सव, जीवंत झांकी का किया प्रस्तुतिकरण

शारदा विद्या मंदिर विलिड्येज में मनाया गया शबरी उत्सव, जीवंत झांकी का किया प्रस्तुतिकरण

शारदा विद्या मंदिर विलिड्येज में मनाया गया शबरी उत्सव, जीवंत झांकी का किया प्रस्तुतिकरण
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें