उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर रोहित सिंह को सम्मानित करेंगे सीएम शिवराजसिंह चौहान

कलेक्टर रोहित सिंह को प्रदेश में 25 जनवरी 2021 को मिन्टों हाॅल भोपाल में प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टों एवं शील्ड प्रदान की जावेगी।

झाबुआ। मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माह जनवरी 2021 के  अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओ, व्यक्तियों का सम्मान और नवाचारों का शुभारम्भ के साथ ही इस अवसर पर लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कलेक्टर रोहित सिंह को प्रदेश में 25 जनवरी 2021 को मिन्टों हाॅल भोपाल में प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टों एवं शील्ड प्रदान की जावेगी। कार्यक्रम में सभी विभागीय मंत्रीगण, मुख्य सचिव के साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। 

Jhabua News-उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर रोहित सिंह को सम्मानित करेंगे सीएम शिवराजसिंह चौहान

          जिले द्वारा सतत रूप से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। व्हाट्सअप के माध्यम से लोक सेवा गारंटी की चयनित सेवाओं को प्रदान किया जा रहा है। कोरोना काल मेें व्हाट्सअप चैटबाॅट के माध्यम से सेवाएं और शासन की जानकारी प्रदान करने वाला झाबुआ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। आयुष्मान कार्ड का पंजीयन को अभियान के रूप में प्रदेश स्तर पर क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण में झाबुआ जिला प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही टाॅप 10 में निरंतर स्थान प्राप्त किया गया है। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आधार पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। 38 सेवाओं को समाधान एक दिवस तत्काल सेवा के माध्यम से एक ही दिवस सेवाएं प्रदान की जा रही है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 560 सेवाएं अधिसूचित की जा चुकी है। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से 250 से अधिक सेवाओं को www.mpedistrict.gov.in  एवं www.lokseva.gov.in के द्वारा प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के द्वारा सतत जमीनी स्तर के प्रयासों के फलस्वरूप आज जिले को सुशासन के निर्धारित पैमाने पर प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। उनकी कार्य कुशलता एवं कार्य शैली से जनता के कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जा रहा है। साथ ही अपने नवाचार एवं ऊर्जावान कार्य शैली से सभी विभागों के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति आई है। आम नागरीक शासन की सेवाओं को सरल एवं सुलभ तरीके से प्राप्त कर रहे हैं। इन्ही प्रयासों से झाबुआ जिला प्रदेश में सभी विभागों के कार्यो में अव्वल आया है। 


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News